शाजापुर में गणतंत्र दिवस पर युवक-युवती की पिटाई: वीडियो वायरल, पुलिस की कार्रवाई पर उठे सवाल – shajapur (MP) News


शाजापुर के स्टेडियम ग्राउंड में गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान एक युवक और युवती की कुछ युवकों ने पिटाई कर दी। इस घटना का वीडियो आज मंगलवार को सामने आया। वीडियो में स्पष्ट दिख रहा है कि समारोह में शामिल होने आए युवक-युवती को पीटा जा रहा है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने उन्हें बचाया। युवक-युवती से पिटाई का कारण अज्ञात पुलिस ने एक युवक को हिरासत में भी लिया था, लेकिन युवक और युवती की पिटाई का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। वीडियो में एक पुलिसकर्मी हिरासत में लिए गए युवक को ले जाते हुए और बाद में उसे पीटते हुए भी दिख रहा है। अब तक नहीं दर्ज हुआ मामला शहर के दोनों थाने, कोतवाली और लालघाटी, में इस मामले में अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। गणतंत्र दिवस जैसे राष्ट्रीय पर्व पर इतनी बड़ी घटना होने और एक आरोपी के पुलिस के हाथ लगने के बावजूद मामला दर्ज न होना पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करता है। टीआई बोले-अब तक नहीं मिली कोई शिकायत इस संबंध में कोतवाली थाना प्रभारी संतोष सिंह वाघेला ने बताया कि स्टेडियम ग्राउंड लालघाटी थाना क्षेत्र में आता है और उनके पास कोई शिकायत नहीं आई है। वहीं, लालघाटी थाना प्रभारी अर्जुन सिंह मुजाल्दे ने कहा कि थाने में कोई शिकायत दर्ज नहीं हुई है। .

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *