फ़रवरी में शिवरात्रि, एकादशी और होलाष्टक,उज्जैन आचार्य से समझें कुल व्रत विधान

उज्जैन : हिंदू धर्मग्रंथों और पंचांग की मान्यताओं के अनुसार, फ़रवरी का महीना आध्यात्मिक दृष्टि से विशेष महत्व रखता है. जनवरी के विदा होते ही फ़रवरी का आगमन श्रद्धा, आस्था और व्रत-त्योहारों के पावन अवसरों के साथ होता है. इसी माह माघ मास का समापन होता है और फाल्गुन मास की शुभ शुरुआत होती है, जिससे यह समय पूजा-अर्चना, व्रत-उपवास और धार्मिक अनुष्ठानों के लिए बेहद अनुकूल माना जाता है.

वर्ष 2026 में मध्यप्रदेश के लिए फ़रवरी का महीना खास धार्मिक संयोग लेकर आ रहा है. उज्जैन के सुप्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य आचार्य आनंद भारद्वाज के अनुसार, इस दौरान कई प्रमुख पर्व और व्रत पड़ेंगे, जो श्रद्धालुओं के जीवन में सकारात्मकता और आध्यात्मिक चेतना का संचार करेंगे. यह माह धर्म, भक्ति और साधना से जुड़ने का उत्तम अवसर प्रदान करेगा.

क्या है इस महीने का महत्वपूर्ण?
फाल्गुन माह हिंदू कैलेंडर का बारहवां महीना होता है. इस माह में महाशिवरात्रि और होली जैसे प्रमुख त्योहार मनाए जाते हैं. महाशिवरात्रि भगवान शिव की पूजा का दिन होता है, जबकि होली रंगों का त्योहार है, जो खुशी और प्रेम का प्रतीक है. इस महीने में विजया एकादशी भी होती है, जिसे भगवान विष्णु के आशीर्वाद के लिए मनाया जाता है. फाल्गुन माह के दौरान दान-पुण्य करने से जीवन में सुख, शांति और समृद्धि आती है.

फरवरी व्रत-त्योहार 2026

1 फरवरी 2026- गुरु रविदास जयंती, ललिता जयंती और माघ पूर्णिमा स्नान

2 फरवरी 2026- फाल्गुन माह का आरंभ

5 फरवरी 2026- द्विजप्रिय संकष्टी

7 फरवरी 2026- यशोदा जयंती

8 फरवरी 2026- भानु सप्तमी और शबरी जयंती

9 फरवरी 2026- जानकी जयंती, कालाष्टमी (मासिक) और जन्माष्टमी (मासिक)

13 फरवरी 2026- विजया एकादशी, कुंभ संक्रांति

14 फरवरी 2026- शनि त्रयोदशी, शनि प्रदोष व्रत और वैलेंटाइन डे

15 फरवरी 2026- महाशिवरात्रि और मासिक शिवरात्रि

17 फरवरी 2026- सूर्य ग्रहण, दर्श अमावस्या, फाल्गुन अमावस्या और द्वापर युग दिवस

18 फरवरी 2026- चंद्र दर्शन और फुलैरा दूज

19 फरवरी 2026- रामकृष्ण जयंती

21 फरवरी 2026- दुण्ढिराज चतुर्थी

22 फरवरी 2026- स्कन्द षष्ठी

23 फरवरी 2026- मासिक कार्तिगाई

24 फरवरी 2026- होलाष्टक शुरू

27 फरवरी 2026- आमलकी एकादशी

28 फरवरी 2026- नृसिंह द्वादशी, माघ का पवित्र स्नान यह सारे पर्व मनाएं जायगे.

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *