मर्दों के लिए बेहद चमत्कारी है कच्चा लहसुन ! टेस्टोस्टेरोन लेवल कर देगा हाई, आयुर्वेद ने माना है लोहा

Last Updated:

Raw Garlic for Men’s Health: आयुर्वेद के अनुसार कच्चा लहसुन पुरुषों की ताकत, इम्यूनिटी और दिल की सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है. पुरुषों के यौन स्वास्थ्य के लिए भी कच्चा लहसुन वरदान माना जाता है. इसका सीमित मात्रा में नियमित सेवन से करने से शरीर में नई एनर्जी आती है और कई स्वास्थ्य समस्याओं से बचाव होता है.

ख़बरें फटाफट

कच्चा लहसुन पुरुषों का यौन स्वास्थ्य बेहतर कर सकता है.

Raw Garlic Benefits for Men: लहसुन को आयुर्वेद में औषधीय गुणों से भरपूर माना गया है और इसका इस्तेमाल कई बीमारियों से निजात पाने में किया जाता है. भारतीय खानपान में लहसुन का काफी यूज किया जाता है, जिससे खाने का स्वाद और गुण दोनों बढ़ जाते हैं. आजकल लहसुन की चटनी का ट्रेंड भी बढ़ गया है और कई रेस्टोरेंट इस चटनी को खासतौर पर परोस रहे हैं. आयुर्वेद में कच्चे लहसुन को पुरुषों के लिए एक शक्तिशाली औषधि माना गया है. प्राचीन आयुर्वेदिक ग्रंथों में लहसुन को ताकत, एनर्जी, इम्यूनिटी और यौन क्षमता बढ़ाने वाला माना गया है. कई रिसर्च में भी लहसुन को बेहद फायदेमंद माना गया है.

यूपी के अलीगढ़ आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. पीयूष माहेश्वरी ने News18 को बताया कि कच्चा लहसुन खाना सेहत के लिए सबसे ज्यादा लाभकारी है. यह शरीर की अग्नि यानी पाचन शक्ति को मजबूत करता है और वात-कफ दोष को संतुलित करने में मदद करता है. इसमें मौजूद सल्फर यौगिक शरीर से जहरीले पदार्थों को बाहर निकालने में सहायक होते हैं. आयुर्वेद इसे रसायन यानी ऐसा तत्व मानता है, जो शरीर को अंदर से मजबूत बनाता है और उम्र बढ़ने की प्रक्रिया को धीमा करता है. लहसुन का सही तरीके से सेवन किया जाए, तो आप लंबी उम्र तक जवां रह सकते हैं.

आयुर्वेद एक्सपर्ट ने बताया कि पुरुषों के लिए कच्चा लहसुन नेचुरल टॉनिक माना गया है, जो शरीर की ताकत और एनर्जी को बढ़ाता है. कच्चा लहसुन रक्त संचार को बेहतर बनाता है, जिससे शरीर के हर हिस्से तक ऑक्सीजन और पोषक तत्व सही मात्रा में पहुंचते हैं. इसका सेवन करने से पुरुषों की कमजोरी, थकान दूर होती है और स्टैमिना बढ़ता है. यह पुरुषों के शरीर में टेस्टोस्टेरोन हार्मोन बढ़ाने में भी मददगार माना जाता है, जिससे पुरुषों का यौन स्वास्थ्य बेहतर होता है. मर्दों को सीमित मात्रा में कच्चा लहसुन जरूर खाना चाहिए. रोज 1-2 कली कच्चा लहसुन पर्याप्त माना जाता है. खाली पेट लेने से इसके फायदे बढ़ सकते हैं.

सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी.

आयुर्वेद में कच्चे लहसुन को बैड कोलेस्ट्रॉल कम करने और गुड कोलेस्ट्रॉल बढ़ाने में मदद करने वाला माना गया है. लहसुन का सही तरीके से सेवन करने से हार्ट हेल्दी रहता है और दिल की बीमारियों का खतरा कम हो जाता है. यह ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में भी सहायक माना जाता है, जो आजकल पुरुषों में एक कॉमन समस्या बन चुकी है. लहसुन में प्राकृतिक एंटीबैक्टीरियल और एंटीवायरल गुण पाए जाते हैं, जो शरीर की बीमारियों से लड़ने की क्षमता यानी इम्यूनिटी को मजबूत बनाते हैं. बदलते मौसम में सर्दी-जुकाम, इंफेक्शन और सूजन से बचाव के लिए कच्चा लहसुन बहुत प्रभावी माना जाता है. कच्चा लहसुन बहुत लाभकारी होता है, लेकिन अगर आपको कोई बीमारी है या प्रेग्नेंसी है, तो इसका सेवन करने से पहले डॉक्टर की सलाह लें.

About the Author

अमित उपाध्याय

अमित उपाध्याय News18 Hindi की लाइफस्टाइल टीम के अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 9 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे हेल्थ, वेलनेस और लाइफस्टाइल से जुड़ी रिसर्च-बेस्ड और डॉक्टर्स के इंटरव्…और पढ़ें

homelifestyle

मर्दों के लिए बेहद चमत्कारी है कच्चा लहसुन ! टेस्टोस्टेरोन लेवल कर देगा हाई

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *