Last Updated:
Cheela healthy breakfast recipe : आप भी आपके घर पर कुछ चटपटा और सुपर फूड खाने का प्लान बना रहे हैं तो आपके लिए मूंग की दाल और चवले की दाल के चीले सबसे बेस्ट है. आप इसको झटपट तैयार कर सकते हैं. केवल आपको दाल भिगाकर रखना है और पीसकर इसको आप तुरंत ही बना सकते हैं.
Recipe : ठंड में यदि आप भी सुपर फूड नाश्ता खाने की सोच रहे हैं तो आप आपके घर पर मूंग की दाल के चीले बना सकते हैं. यह बच्चे और बुजुर्ग दोनों खाना पसंद करते हैं और यह शरीर के लिए काफी लाभकारी होते हैं. फाइबर और प्रोटीन और कार्बोहाइड्रेट से भरपूर होने के कारण डॉक्टर भी मूंग की दाल के चीले खान की सलाह देते हैं. शुगर पेशेंट को सबसे पहले डॉक्टर यही खाने की सलाह देते हैं.
इसको बनाना बहुत ही आसान है एक्सपर्ट फूलाबाई ने जानकारी देते हुए बताया कि इसको बनाने के लिए मूंग की दाल को भीगाकर रख दीजिए. 6 घंटे बाद उसे पीस लीजिये और आप उसमें स्वाद अनुसार नमक जीरा खड़ा धनिया कोतमीर और हरी मिर्च मिलाकर इसके चीले बना सकते हैं. झटपट बनकर तैयार हो जाते हैं. और गरमा गरम आप भी खा सकते हैं.
10 मिनट में तैयार
लोकल 18 की टीम ने जब एक्सपर्ट फुला बाई से बात की तो उन्होंने बताया कि यदि आप भी आपके घर पर कुछ चटपटा और सुपर फूड खाने का प्लान बना रहे हैं तो आपके लिए मूंग की दाल और चवले की दाल के चीले सबसे बेस्ट है. आप इसको झटपट तैयार कर सकते हैं. केवल आपको दाल भिगाकर रखना है और पीसकर इसको आप तुरंत ही बना सकते हैं.
यह 5 से 10 मिनट में बन जाते हैं इसको बनाना बहुत ही आसान है और बहुत ही कम समय में यह बन जाते हैं जिसको बच्चे और बुजुर्ग भी खाना पसंद करते हैं. नाश्ते में यह सबसे बेस्ट फूड होता है जो झटपट बनकर तैयार हो जाता है और यह शरीर के लिए काफी हेल्दी होता है. इसलिए डॉक्टर भी इसको खाने की सलाह देते हैं. शुगर पेशेंट भी इन चीलों को खा सकते हैं.
इन सामग्री की पड़ती है आवश्यकता
यदि आप भी आपके घर पर चिल्ले बनाने जा रहे हैं. तो आप सबसे पहले 250 ग्राम मूंग की दाल 250 ग्राम चवले की दाल को 6 घंटे तक पानी में भीगा कर बारीक पिस लीजिए. 50 ग्राम हरी मिर्ची 30 ग्राम लहसुन अदरक का पेस्ट 15 ग्राम नमक और स्वाद अनुसार कोतमीर मिलाकर मिक्स कर लीजिए. और तवे पर बारीक बारीक बनाईए हल्की आंच पर बन कर तैयार हो जाएंगे. ऊपर से हल्का तेल लगा कर सेक लीजिए आप का चिल्ला बन कर तैयार हो जाएगा. गरमा गरम खाने में बहुत आनंद आता हैं. आप इस आसान विधि से आप के घर पर तैयार कर सकते हैं.
About the Author
7 वर्षों से पत्रकारिता में अग्रसर. इलाहबाद विश्वविद्यालय से मास्टर्स इन जर्नालिस्म की पढ़ाई. अमर उजाला, दैनिक जागरण और सहारा समय संस्थान में बतौर रिपोर्टर, उपसंपादक औऱ ब्यूरो चीफ दायित्व का अनुभव. खेल, कला-साह…और पढ़ें
.