शराब से भी ज्यादा खतरनाक देर रात जागना, बिगड़ने लगेगा ब्रेन का फंक्शन, अच्छी नींद के लिए करें ये 3 उपाय

Last Updated:

Poor Sleep Side Effect: रात में देर तक जागने की आदत आपके ब्रेन को धीरे-धीरे डैमेज कर रही है. भले ही आपको इसके साइड इफेक्ट्स न दिख रहे हों, लेकिन लंबे समय में ये आपके फोकस में कमी, कमजोर याददाश्त जैसी दिक्कतों का कारण बन सकती है. इसलिए वक्त रहते अच्छी नींद के लिए इन 3 उपायों को तुरंत कर लें.

इस बात में कोई दोराय नहीं कि शराब पीना सेहत के लिए हानिकारक है. लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि यदि आप एक रात भी अच्छी नींद लेने से चूक रहे हैं, तो आपको शराब पीने से भी ज्यादा नुकसान उठाना पड़ सकता है. अगर आप अच्छी नींद नहीं ले रहे हैं, तो आपका शरीर और दिमाग बड़ी समस्या में पड़ सकते हैं.

ऐसे में ये जरूरी है कि आप रोजाना रात में पर्याप्त और अच्छी नींद लें. नींद सेहत के लिए उतना ही जरूरी है, जितना कि आपकी थाली में रखा खाना. जैसे संतुलित आहार आपके सेहत को दुरुस्त करते हैं, वैसे ही अच्छी नींद आपकी सेहत को बेहतर करती है. पर कई लोग इसे गंभीरता से नहीं लेते, और यही कारण है कि आज के समय ज्यादातर युवा मेंटल हेल्थ की बड़ी-बड़ी समस्याओं से जूझ रहे हैं.

नींद की कमी से ब्रेन फ्रॉग का खतरा
हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक नींद की कमी शराब से भी ज्यादा खतरनाक हो सकती है. देर रात तक जागना और फोन या टीवी देखना दिमाग को उतना ही नुकसान पहुंचाता है जितना शराब का नशा. नींद की कमी से दिमाग ‘ब्रेन फॉग’ में चला जाता है, जिससे सोचने-समझने में दिक्कत होती है. इससे चिड़चिड़ापन और भावुकता बढ़ती है, जिससे रिश्तों पर भी असर पड़ता है.

रात में अच्छी नींद के लिए करें उपाय 

– समय पर सोना और उठना: अच्छी नींद के लिए रोजाना एक ही समय पर उठना और सोना जाना बहुत जरूरी है. जब आप एक फिक्स्ड टाइम टेबल फॉलो करते हैं, तो शरीर की अंदरूनी घड़ी सही रहती है और नींद अच्छी आती है.

– कम से कम 7 घंटे सोएं: सेहत के लिए रोजाना कम से कम 7 घंटे की नींद जरूरी है. यदि आप रोजाना इतना
बिना किसी रुकावट के सो पा रहे हैं, तो ये आपके हेल्दी होने का संकते है. साथ ही इससे आपकी बॉडी को रिकवरी का भी पर्याप्त टाइम मिलता है, जिससे आप सुबह एक बिजी दिन के बाद फ्रेश उठ पाते हैं.

– रात 9 से सुबह 4 बजे के बीच सोना: इस समय दिमाग सबसे अच्छे से आराम करता है और शरीर से जहरीले पदार्थ बाहर होते हैं. ध्यान रखें कि आप सोने से कम से कम तीन घंटे पहले अपना डिनर कर लें.  कैफीन और शराब के सेवन से बचें. वरना इससे आपकी नींद खराब हो सकती है.

About the Author

शारदा सिंहSenior Sub Editor

शारदा सिंह बतौर सीनियर सब एडिटर News18 Hindi से जुड़ी हैं. वे हेल्थ, वेलनेस और लाइफस्टाइल से जुड़ी रिसर्च-बेस्ड और डॉक्टर्स के इंटरव्यू पर आधारित रिपोर्ट्स बनाने में एक्सपर्ट हैं. शारदा पिछले 5 सालों से मीडिया …और पढ़ें

homelifestyle

शराब से भी ज्यादा खतरनाक देर रात जागना, अच्छी नींद के लिए करें ये 3 उपाय

Disclaimer: इस खबर में दी गई दवा/औषधि और स्वास्थ्य से जुड़ी सलाह, एक्सपर्ट्स से की गई बातचीत के आधार पर है. यह सामान्य जानकारी है, व्यक्तिगत सलाह नहीं. इसलिए डॉक्टर्स से परामर्श के बाद ही कोई चीज उपयोग करें. Local-18 किसी भी उपयोग से होने वाले नुकसान के लिए जिम्मेदार नहीं होगा.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *