हेल्दी और फिट रहने के लिए रोज कितने कदम पैदल चलना चाहिए? उम्र के हिसाब से समझ लीजिए गणित

Last Updated:

Ideal Step Count for Healthy Life: रोज पैदल चलना सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है. ऐसा करने से हार्ट हेल्थ बूस्ट होती है और कई बीमारियों का खतरा टल जाता है. हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो हेल्दी और फिट रहने के लिए सभी लोगों को रोज 30-40 मिनट तेज रफ्तार से वॉक करनी चाहिए. इसमें करीब 9 से 10 हजार स्टेप्स होते हैं. रोज इतना वॉक करने से तनाव कम होता है और हार्ट अटैक समेत कई बीमारियों का रिस्क कम हो जाता है. हालांकि उम्र के हिसाब से स्टेप काउंट बदल सकता है.

आज के जमाने में लोगों की लाइफस्टाइल और खानपान पूरी तरह बदल गया है. इसका सीधा असर सेहत पर देखने को मिल रहा है. अनहेल्दी खान-पान, बढ़ता प्रदूषण, बदलता मौसम और लगातार बना रहने वाला तनाव हमारी सेहत को चुपचाप नुकसान पहुंचा रहा है. हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो आज के दौर में बीमारियों से बचाव का सबसे आसान तरीका रोज पैदल चलना यानी वॉक करना है.

how many steps should you walk daily, daily walking benefits for heart health, walking 10000 steps health benefits, walking for long life and fitness, ayurveda and walking benefits, reduce heart attack risk by walking, रोज कितने कदम चलना चाहिए, पैदल चलने के फायदे, हार्ट अटैक से बचाव के लिए कितनी वॉक करें, रोज कितने स्टेप्स चलें

पैदल चलना केवल एक्सरसाइज नहीं, बल्कि शरीर को रोज एक्टिव रखने का प्राकृतिक उपाय है. यह मसल्स और हड्डियों को मजबूत बनाता है, जोड़ों में लचीलापन बनाए रखता है और शरीर की कार्यक्षमता को बेहतर करता है. नियमित वॉकिंग से दिल स्वस्थ रहता है और उम्र बढ़ने के साथ होने वाली कई बीमारियों का खतरा कम हो जाता है.

how many steps should you walk daily, daily walking benefits for heart health, walking 10000 steps health benefits, walking for long life and fitness, ayurveda and walking benefits, reduce heart attack risk by walking, रोज कितने कदम चलना चाहिए, पैदल चलने के फायदे, हार्ट अटैक से बचाव के लिए कितनी वॉक करें, रोज कितने स्टेप्स चलें

आयुर्वेद के अनुसार पैदल चलना शरीर में प्राणवायु को सक्रिय और संतुलित करता है. इससे पाचन तंत्र मजबूत होता है, शरीर की गर्मी संतुलित रहती है और मानसिक थकान दूर होती है. आयुर्वेद मानता है कि रोज वॉक चलने से शरीर की बीमारियों से लड़ने की क्षमता मजबूत होती है और शरीर में एनर्जी का स्तर अच्छा बना रहता है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

how many steps should you walk daily, daily walking benefits for heart health, walking 10000 steps health benefits, walking for long life and fitness, ayurveda and walking benefits, reduce heart attack risk by walking, रोज कितने कदम चलना चाहिए, पैदल चलने के फायदे, हार्ट अटैक से बचाव के लिए कितनी वॉक करें, रोज कितने स्टेप्स चलें

मॉडर्न साइंस भी वॉकिंग को सेहत के लिए वरदान मानता है. चलने से दिल की धड़कन बढ़ती है और ब्लड फ्लो में सुधार होता है. वॉक करने से शरीर में जमा टॉक्सिन भी बाहर निकलते हैं. नियमित पैदल चलने से ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहता है, खराब कोलेस्ट्रॉल कम होता है और वजन संतुलित रहता है. इससे हार्ट अटैक और स्ट्रोक का रिस्क कम हो जाता है.

how many steps should you walk daily, daily walking benefits for heart health, walking 10000 steps health benefits, walking for long life and fitness, ayurveda and walking benefits, reduce heart attack risk by walking, रोज कितने कदम चलना चाहिए, पैदल चलने के फायदे, हार्ट अटैक से बचाव के लिए कितनी वॉक करें, रोज कितने स्टेप्स चलें

वॉक यानी पैदल चलना मानसिक सेहत के लिए भी उतना ही जरूरी है. वॉक के दौरान शरीर में एंडोर्फिन हार्मोन रिलीज होता है, जिसे हैप्पी हार्मोन कहा जाता है. यह तनाव, चिंता और डिप्रेशन को कम करता है और मन को शांत व सकारात्मक बनाए रखता है. नियमित वॉकिंग नींद की गुणवत्ता भी बेहतर करती है.

how many steps should you walk daily, daily walking benefits for heart health, walking 10000 steps health benefits, walking for long life and fitness, ayurveda and walking benefits, reduce heart attack risk by walking, रोज कितने कदम चलना चाहिए, पैदल चलने के फायदे, हार्ट अटैक से बचाव के लिए कितनी वॉक करें, रोज कितने स्टेप्स चलें

अमेरिकी हार्ट फाउंडेशन (AHA) और नॉर्थवेस्टर्न मेडिसिन की स्टडीज के अनुसार रोज कम से कम 30 मिनट की तेज वॉक यानी ब्रिस्क वॉक सेहत के लिए बेहद फायदेमंद है. इतनी देर में लोग आमतौर पर 9 से 10 हजार कदम चल लेते हैं. हफ्ते में 5 दिन चलना दिल की सेहत के लिए परफेक्ट माना जाता है. इससे दिल मजबूत रहता है और ब्लड प्रेशर व कोलेस्ट्रॉल संतुलन में रहते हैं. शुरुआत करने वालों के लिए 3500 से 4000 स्टेप्स भी फायदेमंद होते हैं.

how many steps should you walk daily, daily walking benefits for heart health, walking 10000 steps health benefits, walking for long life and fitness, ayurveda and walking benefits, reduce heart attack risk by walking, रोज कितने कदम चलना चाहिए, पैदल चलने के फायदे, हार्ट अटैक से बचाव के लिए कितनी वॉक करें, रोज कितने स्टेप्स चलें

हेल्थ एक्सपर्ट्स का कहना है कि पैदल चलना बुजुर्गों के लिए बेहद फायदेमंद आदत है. शोध बताते हैं कि 60 वर्ष या उससे अधिक उम्र के लोग अगर रोज 6000 से 9000 कदम चलते हैं, तो उनमें हार्ट अटैक और स्ट्रोक का खतरा 40 से 50 प्रतिशत तक कम हो सकता है. जो लोग बहुत कम चलते हैं, उनमें यह रिस्क ज्यादा होता है.

how many steps should you walk daily, daily walking benefits for heart health, walking 10000 steps health benefits, walking for long life and fitness, ayurveda and walking benefits, reduce heart attack risk by walking, रोज कितने कदम चलना चाहिए, पैदल चलने के फायदे, हार्ट अटैक से बचाव के लिए कितनी वॉक करें, रोज कितने स्टेप्स चलें

रोज करीब 4 से 6 किलोमीटर पैदल चलने से दिल मजबूत रहता है और कार्डियोवैस्कुलर बीमारियों का खतरा कम होता है. आयुर्वेद और विज्ञान दोनों मानते हैं कि नियमित, संतुलित और अनुशासित वॉकिंग शरीर को स्वस्थ, मन को शांत और उम्र को लंबा बनाती है. फिट रहने के लिए किसी महंगे इलाज की नहीं, बस रोज चलने की जरूरत है.

homelifestyle

फिट रहने के लिए रोज कितने कदम पैदल चलना चाहिए? उम्र के हिसाब से समझ लीजिए गणित

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *