Last Updated:
Best Foods for Immunity: बदलते मौसम में इम्यूनिटी कमजोर हो सकती है, जिससे सर्दी, खांसी, जुकाम और वायरल इंफेक्शन का खतरा बढ़ जाता है. ऐसे में फलों का सेवन करना फायदेमंद हो सकता है. फलों में मौजूद विटामिन, मिनरल्स, एंटीऑक्सीडेंट्स और फाइबर शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं. हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो विटामिन C से भरपूर फल इम्यूनिटी को मजबूत कर सकते हैं और बीमारियों से बचाव कर सकते हैं.
इस वक्त मौसम तेजी से बदल रहा है और बदलते मौसम में संतरा, कीवी, अनार, सेब, पपीता और अमरूद जैसे फलों का सेवन शरीर की इम्यूनिटी मजबूत करता है. इन फलों में विटामिन, मिनरल और एंटीऑक्सीडेंट्स मौजूद होते हैं, जो सर्दी, जुकाम और वायरल संक्रमण से बचाव में मदद करते हैं.

हार्वर्ड हेल्थ की रिपोर्ट के मुताबिक संतरा विटामिन C से भरपूर होता है, जो शरीर की इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए बेहद जरूरी है. यह न केवल वायरल संक्रमण और जुकाम से लड़ने में मदद करता है, बल्कि स्किन को भी स्वस्थ बनाता है. रोज एक संतरा खाने से शरीर में एंटीऑक्सीडेंट्स की मात्रा बढ़ती है और इम्यूनिटी मजबूत होती है.

कीवी फ्रूट विटामिन C और विटामिन K का शानदार सोर्स है. इसमें फाइबर की अच्छी मात्रा होती है, जो पाचन तंत्र को स्वस्थ रखती है. कीवी खाने से शरीर में इंफ्लेमेशन कम होता है और इम्यून सिस्टम मजबूत रहता है. इसका स्वाद मीठा और खट्टा दोनों तरह का होता है, जो बच्चों और बड़ों को खूब पसंद आता है.
Add News18 as
Preferred Source on Google

अनार में पोटैशियम, विटामिन C और पॉलीफेनॉल्स जैसे एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं. ये एंटीऑक्सीडेंट्स शरीर के सेल्स को फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसान से बचाते हैं और इम्यूनिटी बूस्ट करते हैं. अनार का जूस पीना भी फायदेमंद माना जाता है.

इम्यूनिटी मजबूत करने के लिए सेब खाना चाहिए. सेब में फाइबर, विटामिन C और एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में होते हैं. यह दिल और पाचन तंत्र के लिए भी अच्छा है. बदलते मौसम में एक सेब रोज खाने से इम्यून सिस्टम मजबूत रहता है और शरीर बीमारियों से लड़ने में सक्षम होता है.

पपीता विटामिन A, C और E का अच्छा स्रोत है. इसमें मौजूद एंजाइम्स पाचन को बेहतर बनाते हैं और शरीर की सफाई में मदद करते हैं. पपीता खाने से शरीर का इम्यून सिस्टम मजबूत होता है और त्वचा भी स्वस्थ रहती है. इसे नाश्ते में या सलाद के रूप में खाना सबसे अच्छा है.

अमरूद विटामिन C से भरपूर होता है और इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स भी अच्छी मात्रा में पाए जाते हैं. यह फाइबर का अच्छा स्रोत है, जो कब्ज और पाचन संबंधी समस्याओं को कम करता है. रोज एक अमरूद खाने से शरीर की इम्यूनिटी मजबूत रहती है और सर्दियों में होने वाले जुकाम और वायरल संक्रमण से बचाव होता है.

बदलते मौसम में फलों का नियमित सेवन करना बेहद फायदेमंद है. कोशिश करें कि इन्हें ताजा और बिना शक्कर के ही खाया जाए. फल खाने के अलावा पर्याप्त पानी पीना, संतुलित आहार और नियमित व्यायाम भी इम्यूनिटी बढ़ाने में मदद करते हैं. इन सरल आदतों को अपनाकर आप खुद को बीमारियों से बचा सकते हैं और स्वस्थ रह सकते हैं.