घर पर आसानी से इस्तेमाल करें अरंडी, पाएं कई बीमारियों से राहत, जानिए फायदे

Last Updated:

आज भी हमारे देश के लोग बड़ी से बड़ी बीमारियों में आयुर्वेदिक औषधियों पर भरोसा करते हैं, क्योंकि आयुर्वेद में हर मर्ज का इलाज संभव है. ऐसी ही एक औषधि है अरंडी का पौधा, जो स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है. इसमें कई पोषक तत्व पाए जाते हैं, जिनके नियमित इस्तेमाल से शरीर को कई रोगों से बचाया जा सकता है.

वैसे हमारे देश में आज भी हजारों प्रकार के औषधीय पौधे पाए जाते हैं, जिनका उपयोग प्राचीन काल से विभिन्न रोगों के उपचार में किया जाता रहा है. इन्हीं औषधीय पौधों में से एक अरंडी का पेड़ है, जिसे आयुर्वेद में बेहद महत्वपूर्ण माना गया है. अरंडी का पेड़ औषधीय गुणों से भरपूर होता है और इसके पत्ते, बीज, जड़ व तेल सभी का उपयोग आयुर्वेदिक चिकित्सा में किया जाता है.

अरंडी का पौधा

जिला अस्पताल बाराबंकी के चिकित्सक डॉक्टर अमित वर्मा (एमडी मेडिसिन) ने लोकल 18 से बातचीत में बताया कि अरंडी एक औषधीय पौधा है. इसके पत्ते, बीज और तेल हमारे स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होते हैं, क्योंकि इसमें भरपूर मात्रा में कैल्शियम, पोटेशियम, सोडियम, लोहा व अन्य खनिज तत्व, साथ ही नाइट्रोजन और फास्फोरस जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं. ये सभी तत्व हमारे शरीर के लिए बेहद फायदेमंद माने जाते हैं और इनके सेवन से कई बीमारियों से बचाव होता है.

अरंडी का पौधा

अनिद्रा की समस्या में भी अरंडी के पत्ते फायदेमंद माने जाते हैं. अगर आपको नींद नहीं आती है, तो अरंडी के पत्तों का उपयोग इस समस्या को दूर करने में सहायक हो सकता है. इसके लिए सबसे पहले तेल को हल्का गर्म करें और उसमें अरंडी के पत्ते डाल दें. जब तेल सामान्य तापमान पर आ जाए, तो इससे सिर पर मालिश करें. इससे तनाव कम होता है और नींद अच्छी आती है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

अरंडी का पौधा

सूजन और घाव की समस्या में अरंडी के पत्ते बहुत फायदेमंद होते हैं. इनमें ऐसे प्राकृतिक गुण पाए जाते हैं, जो त्वचा पर हुए घाव को जल्दी भरने में मदद करते हैं. साथ ही, ये पत्ते घाव में सूजन और लालिमा बढ़ने से रोकते हैं, जिससे ठीक होने की प्रक्रिया तेज हो जाती है.

अरंडी का पौधा

गठिया की समस्या में भी अरंडी फायदेमंद है. इसमें जोड़ों के दर्द को कम करने वाले गुण पाए जाते हैं, जो गठिया जैसी बीमारियों की गंभीरता को घटाने में मदद करते हैं. अरंडी के तेल और पत्तों को गर्म करके जोड़ों पर लगाने से दर्द में काफी हद तक राहत मिलती है.

अरंडी का पौधा

पीलिया की समस्या में भी अरंडी के पत्ते फायदेमंद माने जाते हैं. पीलिया से ग्रस्त लोगों को इसके ताजे पत्तों को पीसकर सुबह और शाम खाली पेट देने से काफी हद तक राहत मिलती है.

अरंडी का पौधा

कब्ज की समस्या में भी अरंडी के पत्ते फायदेमंद होते हैं. इसके लिए अरंडी के पत्तों को सूखाकर पाउडर बना लें और इसे सुबह खाली पेट गुनगुने पानी के साथ सेवन करें. इससे पेट अच्छी तरह से साफ होता है और कब्ज में राहत मिलती है.

homelifestyle

घर पर आसानी से इस्तेमाल करें अरंडी, पाएं कई बीमारियों से राहत, जानिए फायदे

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *