भारत और पाकिस्तान की क्रिकेट टीमों ने वर्षों से एक-दूसरे देश का दौरा नहीं किया है. दोनों देशों के बीच तनावपूर्ण माहौल के बीच सऊदी अरब से एक तस्वीर सामने आई है, जिसमें भारत के दिग्गज क्रिकेटर इरफान पठान को शोएब मलिक से गले मिलते देखा गया है. यह तस्वीर ऐसे समय में सामने आई है, जब पिछले कई महीनों से भारतीय टीम पाक प्लेयर्स के साथ ‘नो हैंडशेक’ की रणनीति अपनाती आई है.
गुरुवार को सऊदी अरब में आयोजित वर्ल्ड क्रिकेट फेस्टिवल 2026 में एफ2 डबल विकेट मैच खेला गया. अब्दुल अजीज यूनिवर्सिटी में खेले गए इस मैच में पाकिस्तान को टीम इंडिया पर जीत मिली. मुकाबले के बाद जब हाइलाइट्स वीडियो जारी हुआ, तो उसमें इरफान पठान और शोएब मलिक ने ना केवल एक-दूसरे को गले लगाया बल्कि हाई-फाइव लगाने के बाद मुसकुराते हुए भी नजर आए.
हाथ तक नहीं मिलाते, इरफान ने पाकिस्तानी को गले लगा लिया
पिछले वर्ष सितंबर 2025 में एशिया कप 2025 खेला गया था. उस टूर्नामेंट में फाइनल समेत भारत और पाकिस्तान के बीच 3 मैच खेले गए थे. तीनों मैचों में भारतीय टीम ने पाकिस्तानी खिलाड़ियों के साथ हाथ तक नहीं मिलाया था, गले लगाना तो दूर की बात. भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने तीनों मैचों में पाकिस्तानी कप्तान सलमान आगा से हाथ नहीं मिलाया था.
28 सितंबर को एशिया कप के फाइनल में भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से हरा दिया था. उस ऐतिहासिक जीत के बाद टीम इंडिया ने PCB चेयरमैन मोहसिन नकवी के हाथों से ट्रॉफी लेने से मना कर दिया था. वह एशिया कप ट्रॉफी विवाद अभी तक सुलझ नहीं पाया है.
पिछले साल खेलने से किया था मना
उसके बाद महिला ODI वर्ल्ड कप 2025 में भी भारतीय टीम ने पाकिस्तानी खिलाड़ियों के साथ हाथ ना मिलाने की रणनीति को दोहराया था. यह मामला इस कदर बढ़ गया कि वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स में भारतीय खिलाड़ियों ने पाकिस्तान के साथ मैच खेलने तक से इनकार कर दिया था. इरफान पठान भी उस टीम का हिस्सा थे. मगर अब शोएब मलिक और अन्य पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हाथ मिलाने की तस्वीरों ने बवाल मचाया हुआ है.
Irfan Pathan often vocal in his criticism of Pakistan cricket, was seen today warmly shaking hands with Shoaib Malik and other Pakistani players. Meanwhile, Pakistan storm into the semi finals of the Double Wicket World Cup India are knocked out. #PAKvIND #IrfanPathan #cricket pic.twitter.com/fbQOLW32H0
— Hamza Ijaz (@HamzaEjaz367) January 23, 2026
यह भी पढ़ें:
Ranji trophy 2025-26: रणजी ट्रॉफी में सरफराज खान का तूफान, ठोका पांचवां दोहरा शतक
.