Success Story: विदेशों में मछली पालन की आधुनिक तकनीक देखने के बाद शाहनवाज ने 2021 में मर्चेंट नेवी की नौकरी को अलविदा कह दिया और अपने गांव में कमर्शियल फिश फार्मिंग की शुरुआत की. पिंजरे की नौकरी से तालाब की आजादी तक शाहनवाज ने बताया कि नौकरी उनके लिए एक ‘पिंजरे’ की तरह थी. उन्होंने वियतनाम और बांग्लादेश की तर्ज पर 5 एकड़ में 11 तालाबों का निर्माण किया. शाहनवाज सालाना 12 लाख रुपये से अधिक का शुद्ध मुनाफा कमा रहे हैं. उनकी यह कहानी साबित करती है कि आधुनिक तकनीक और संकल्प से खेती-किसानी भी एक शानदार करियर बन सकती है.
.