इंदौर वाले अब भरेंगे फर्राटे, जून तक तैयार होंगे ये 4 बड़े फ्लाईओवर, 20 मिनट में पार होगा रिंग रोड!

Last Updated:

Indore News: इंदौर में लगातार बढ़ते ट्रैफिक जाम से राहत की उम्मीद जगी है. शहर के चार प्रमुख चौराहों देवास नाका, सत्य साईं, आईटी पार्क और मूसाखेड़ी पर बन रहे फ्लाईओवर जून तक पूरे होने की संभावना है. कलेक्टर शुभम वर्मा के निर्देश के बाद निर्माण कार्य तेज कर दिया गया है.

इंदौर. जिले में ट्रैफिक का दबाव लगातार बढ़ता ही जा रहा है. खासकर चौराहे और सिग्नल पर काफी समस्या का सामना करना पड़ता है. इसको देखते हुए शहर में कईं फ्लाईओवर का निर्माण हो रहा है, जिसमें चार प्रमुख चौराहे पर बन रहे फ्लावर्स का काम युद्ध स्तर पर चल रहा है. अगले 5 महीनों में यह फ्लाईओवर तैयार हो जाएंगे, जिससे एबी रोड और रिंग रोड का ट्रैफिक दबाव कम होगा.

शहर के व्यस्ततम मार्ग एबी रोड पर देवास नाका और सत्य साईं पर फ्लाईओवर बन रहे हैं. यह दोनों चौराहे हैं. एबी रोड को बाईपास से जोड़ते हैं. साथ ही इंडस्ट्रियल एरिया होने की वजह से यहां पर काफी ट्रैफिक रहता है, जबकि आईटी पार्क और मूसाखेड़ी पर बन रहे फ्लाईओवर रिंग रोड पर बन रहे हैं जो राजीव गांधी को रेडिसन से जोड़ता है. इसकी वजह से एबी रोड पर ट्रैफिक का दबाव कम होता है. कई महीनों से फ्लाईओवर का काम चल रहा है. रोजाना यहां से लाखों लोग गुजरते हैं, जिन्हें टूटे फूटे पानी भरे गड्ढे वाले सर्विस लेने से गुजरना पड़ता है, यहां रोजाना शाम को घंटों जाम लगता है.

जून तक हो जाएंगे तैयार!
इसी समस्या को देखते हुए इंदौर कलेक्टर शुभम वर्मा ने हाल ही में इन चारों फ्लाईओवर का अचानक अवलोकन किया था, जिसके बाद कंपनियों को निर्देश दिए थे कि जल्द ही चारों फ्लाईओवर का निर्माण जून तक हो जाना चाहिए. हालांकि इसकी अवधि मार्च तक की थी लेकिन अधूरा काम देखते हुए इसकी अवधि जून तक बढ़ाई गई है. साथ ही कंपनियों को साफ निर्देश भी दिया गया है कि लगातार निरीक्षण होता रहेगा, इसलिए कोताही न बरती जाए. निर्माण कार्य के दौरान लोगों को गुजरने में समस्या न हो साथी सर्विस लीन को ठीक करने का भी निर्देश दिया गया है.

इन फ्लाईओवर के बन जाने के बाद घंटों जाम से भी मुक्ति मिलेगी और 15 से 20 मिनट में ही पूरा रिंग रोड क्रॉस किया जा सकेगा. साथी सिग्नल्स पर खड़े होने में भी काफी समय बर्बाद होता है, जो फ्लाईओवर  से गुजरने पर बच जाएगा. ‌

About the Author

Dallu Slathia

Dallu Slathia is a seasoned digital journalist with over 7 years of experience, currently leading editorial efforts across Madhya Pradesh and Chhattisgarh. She specializes in crafting compelling stories across …और पढ़ें

homemadhya-pradesh

इंदौर वाले अब भरेंगे फर्राटे, जून तक तैयार होंगे ये 4 बड़े फ्लाईओवर, जानें

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *