Last Updated:
Kitchen Sink Blockage Remedy: सिंक में बार-बार पानी जमा होना एक आम समस्या है. जिससे अक्सर किचन में रहने वाली महिलाओं को परेशानी झेलनी पड़ती है. लेकिन अब घबराने की जरूरत नहीं है, क्योंकि इस समस्या का समाधान घरेलू उपाय से भी किया जा सकता है.
दरभंगा: सिंक में बार-बार पानी जमा होना एक आम समस्या है. जिससे अक्सर किचन में रहने वाली महिलाओं को परेशानी झेलना पड़ता है. यह समस्या केवल सिंक को गंदा बनाती है, बल्कि यह बैक्टीरिया और कीटों को भी आकर्षित करती हैं, जो हमारे स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकते हैं. लेकिन अब घबराने की जरूरत नहीं है, क्योंकि इस समस्या का समाधान घरेलू उपाय से भी किया जा सकता है.
पानी जमा होने के हो सकते हैं कई कारण
सिंक में बार-बार पानी जमा होने के कई कारण हो सकते हैं. जैसे कि नली में जाम, पाइप में रुकावट या सिंक की ढलान में समस्या. लेकिन सबसे आम कारण है बचे हुए झूठा खाना के अवशेष, बाल और अन्य कचरे के कारण हमारा सिंक जाम होता है.
सिंक में बार-बार पानी जमा होने के घरेलू उपाय
बेकिंग सोडा और सिरका: एक बर्तन में बेकिंग सोडा और सिरका को मिक्स करके नाली में आधा घंटा के लिए डालकर छोड़ दें. फिर उसमें गरम पानी डालें.
गरम पानी और नमक: एक बर्तन में गरम पानी करें, फिर उसमें दो चम्मच नमक डालकर नाली में डालें. इसे आधे घंटे के लिए छोड़ दें.
अपनाएं ये टिप्स
नाली में खाने के अवशेष और कचरा न डालें. नाली में बाल और अन्य कचरा न डालें. नियमित रूप से नाली को साफ करें. सिंक की ढलान को नियमित रूप से जांचें और ठीक करें. सिंक में बार-बार पानी जमा होना एक आम समस्या है, लेकिन इसका समाधान घरेलू उपाय से भी किया जा सकता है. बेकिंग सोडा और सिरका, गरम पानी और नमक जैसे उपायों से इस समस्या का समाधान किया जा सकता है. इसलिए, अगली बार जब आप सिंक में बार-बार पानी जमा होने की समस्या का सामना करें, तो इन उपायों को जरूर आजमाएं.
About the Author
मैंने अपने 12 वर्षों के करियर में इलेक्ट्रॉनिक, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में काम किया है। मेरा सफर स्टार न्यूज से शुरू हुआ और दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर डिजिटल और लोकल 18 तक पहुंचा। रिपोर्टिंग से ले…और पढ़ें
.