Trump के बयान से Market में तूफानी तेजी | Sensex +850, Nifty उछला | Gold-Silver Crash | Paisa Live

US President Donald Trump के एक बयान से Indian stock market से लेकर international और commodity markets तक हलचल देखने को मिली। India-US trade deal पर Trump के positive संकेतों के बाद घरेलू बाजार में जोरदार तेजी आई। शुरुआती कारोबार में BSE Sensex करीब 850 अंक चढ़कर 82,750 के स्तर पर पहुंच गया, जबकि Nifty करीब 270 अंक यानी 0.9% की मजबूती के साथ 25,385 के ऊपर trade करता दिखा। Top gainers में Dr. Reddy’s, Tata Motors PVs और Adani Green Energy शामिल रहे। Trump के Greenland issue पर नरम रुख से global sentiment भी मजबूत हुआ। Dow Futures करीब 80 अंक चढ़े, जबकि Japan का Nikkei लगभग 900 अंक उछला। Indian market आज corporate results पर भी react करेगा, जहां Eternal के नतीजे मजबूत रहे और Adani Energy, Coforge, Mphasis, Bandhan Bank सहित कई कंपनियों के results आने हैं। हालांकि commodity market में दबाव बना रहा, जहां MCX Gold 1.9% गिरा और Silver में 3.4% की गिरावट आई। Rupee 17 पैसे मजबूत होकर 91.53 प्रति Dollar पर खुला।

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *