शाहरुख खान ने सऊदी ईवेंट में पहनी ‘प्योर गोल्ड’ वाली Rolex घड़ी, कीमत इतनी खरीद लें 15-20 लग्जरी फ्लैट्स, जानिए क्यों है इतनी खास

Last Updated:

Shah Rukh Khan Rolex Watch: शाहरुख खान Joy Awards 2026 में 13 करोड़ रुपये की Rolex पहनकर पहुंचे. यह Rolex Cosmograph Daytona Sapphire ऑफ कैटलॉग और बेहद rare घड़ी है. 18k व्हाइट गोल्ड, डायमंड और ब्लू सैफायर इसकी खास पहचान हैं. इस घड़ी की कीमत में 15-20 लग्जरी फ्लैट्स खरीदे जा सकते हैं. शाहरुख खान पहले भी दुबई ईवेंट में यह घड़ी पहन चुके हैं.

ख़बरें फटाफट

शाहरुख खान Joy Awards 2026 में 13 करोड़ रुपये की Rolex पहनकर पहुंचे

Shah Rukh Khan Rolex Watch: शाहरुख खान जहां भी जाते हैं, सुर्खियां अपने आप बन जाती हैं. बात सिर्फ उनकी फिल्मों या स्टारडम तक सीमित नहीं रहती, बल्कि उनका स्टाइल, उनकी पर्सनालिटी और उनकी लग्जरी चॉइस भी लोगों को खूब आकर्षित करती है. हाल ही में शाहरुख खान सऊदी अरब के रियाद में आयोजित Joy Awards 2026 में नजर आए. रेड कार्पेट पर उन्होंने ऑल ब्लैक आउटफिट पहना था, जो हमेशा की तरह क्लास और ग्रेस से भरपूर था. लेकिन इस पूरे लुक में जिस चीज ने सबसे ज्यादा ध्यान खींचा, वह थी उनकी बेहद दुर्लभ और अल्ट्रा लग्जरी Rolex घड़ी.

इस घड़ी की कीमत इतनी ज्यादा है कि आम इंसान सोच भी नहीं सकता. कहा जा रहा है कि इस एक घड़ी की कीमत में 15 से 20 लग्जरी फ्लैट्स खरीदे जा सकते हैं. यही वजह है कि सोशल मीडिया से लेकर लग्जरी वॉच लवर्स तक, हर जगह इस घड़ी की चर्चा हो रही है. शाहरुख खान की यह घड़ी सिर्फ एक एक्सेसरी नहीं, बल्कि लग्जरी और एक्सक्लूसिविटी की पहचान बन चुकी है.

कौन सी Rolex घड़ी पहनी थी शाहरुख खान ने
Joy Awards 2026 में शाहरुख खान ने जो घड़ी पहनी, वह कोई आम Rolex नहीं थी. यह थी Rolex Cosmograph Daytona Sapphire, जो Rolex की ऑफ कैटलॉग वॉच मानी जाती है. इसका मतलब है कि यह घड़ी Rolex के किसी भी पब्लिक कैटलॉग में कभी दिखाई नहीं देती. ऐसी घड़ियां सिर्फ दुनिया के चुनिंदा VVIP क्लाइंट्स के लिए ही बनाई जाती हैं. यह घड़ी Watches and Wonders 2025 के दौरान चर्चा में आई थी, लेकिन इसे आधिकारिक तौर पर कभी आम लोगों के लिए लॉन्च नहीं किया गया. यही वजह है कि इसे वॉच कलेक्टर्स की दुनिया में Ghost Watch भी कहा जाता है.

सेहत की समस्या, रिलेशनशिप की उलझन, पैरेंटिग, लाइफस्टाइल, फैशन, पूजा-पाठ, ग्रह-नक्षत्र आदि से जुड़ी किसी भी तरह की जानकारी चाहिए तो आप अभी इस WhatsApp लिंक पर क्लिक करें.

क्यों इतनी महंगी है शाहरुख खान की यह घड़ी
शाहरुख खान की Rolex Cosmograph Daytona Sapphire की कीमत करीब 13 करोड़ रुपये बताई जा रही है. अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इसकी कीमत 15 मिलियन डॉलर से ज्यादा मानी जाती है. इसकी कीमत ज्यादा होने की सबसे बड़ी वजह इसकी डिजाइन, इस्तेमाल किया गया मटीरियल और इसकी बेहद सीमित उपलब्धता है. इस घड़ी का केस 40mm का है, जिसे 18k व्हाइट गोल्ड से तैयार किया गया है. केस पर 54 ब्रिलियंट कट डायमंड्स जड़े हुए हैं, जो इसे और भी रॉयल लुक देते हैं. इसके बेजल में 36 बैगेट कट ब्लू सैफायर लगाए गए हैं, जो घड़ी को अलग पहचान देते हैं.

View this post on Instagram

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *