5 मिनट पहलेलेखक: शशांक शुक्ला
- कॉपी लिंक
बचपन में बहन को राखी के दिन कुछ भी दे दो जैसे चॉकलेट, क्लिप या रंग-बिरंगी पेंसिल, उनके चेहरे पर मुस्कान आ जाती थी। हालांकि अब वक्त थोड़ा बदल गया है। अब गिफ्ट सिर्फ एक खुशी नहीं, समझदारी और जिम्मेदारी की पहचान बन गया है।
महंगाई के इस दौर में, अगर आप बहन को ऐसा कुछ दें, जो उसके भविष्य में काम आए, तो वो गिफ्ट वाकई खास बन सकता है। सोचिए, एक छोटे से इन्वेस्टमेंट या बचत की शुरुआत, जो आने वाले वक्त में उसके लिए बड़ा सहारा बन जाए।
इसलिए इस बार सिर्फ दिखावे वाली चीजें नहीं, कुछ ऐसा गिफ्ट करें जो उसकी फाइनेंशियल हेल्थ को मजबूत बनाए।
आज हम ‘आपका पैसा’ कॉलम में इसी बारे में बात करेंगे और फाइनेंशियल गिफ्ट आइडियाज के बारे में जानेंगे, जो बहन के लिए एक सपोर्ट सिस्टम बन सकते हैं।
सवाल- अगर बहन के लिए रोज 50 रुपए सेव करेंगे तो 20 साल में कितना पैसा बनाएंगे?
जवाब- हमने सभी सुना है कि बूंद-बूंद से घड़ा भरता है। ऐसे में अगर हम अपनी बहन के लिए हर रोज 50 रुपए की सेविंग करें तो साल भर में 18,250 रुपए बचा सकते हैं। वहीं, 20 साल में 3,65,000 रुपए की सेविंग कर सकते हैं।
हालांकि, अगर यह रकम RD के जरिए या इक्विटी म्यूचुअल फंड में निवेश की जाए तो कंपाउंडिंग के जरिए अधिक हो सकती है। आइए इसे ग्राफिक के जरिए समझते हैं।

सवाल- अगर बहन के लिए रोज 100 रुपए सेव करेंगे तो 20 साल में कितना पैसा बनाएंगे?
जवाब- अगर आपका बजट थोड़ा अधिक है तो आप अपनी बहन के लिए हर रोज 100 रुपए भी बचा सकते हैं। अगर आप हर रोज 100 रुपए बचाते हैं, तो 5 साल में 1,82,500 रुपए बचा सकते हैं। वहीं अगर आप 10 साल तक सेविंग करते हैं तो 3,65,00 रुपए की सेविंग कर सकते हैं।
हालांकि आप RD के जरिए निवेश करते हैं या SIP म्यूचुअल फंड के जरिए इन्वेस्ट करते हैं तो आपको कंपाउंडिंग का फायदा मिलेगा। आइए इसे ग्राफिक के जरिए समझते हैं।

सवाल- अगर बहन के लिए रोज 500 रुपए सेव करेंगे तो कितने साल में कितना पैसा बनाएंगे?
जवाब- अगर आपकी इनकम अच्छी है और आपका बजट इतना मजबूत है कि आप अपनी बहन के लिए हर रोज 500 रुपए की सेविंग कर सकते हैं, तो आने वाले सालों में आप अपनी बहन के लिए एक बड़ा फंड तैयार कर सकते हैं।
यह सेविंग आपकी बहन को भविष्य में सुरक्षा प्रदान करने के साथ उन्हें आर्थिक आजादी भी देगा। ऐसे में भविष्य की आर्थिक चिंता से मुक्त रह सकती हैं।

सवाल- RD क्या होता है? इसमें रिटर्न कितना मिलता है और कहां इन्वेस्ट किया जा सकता है?
जवाब- RD (Recurring Deposit) एक इन्वेस्टमेंट प्लान है, जिसमें आप थोड़ा-थोड़ा पैसा करके निवेश कर सकते हैं। यह भी SIP की तरह ही होता है। हालांकि, इसमें बाजार का जोखिम नहीं होता है और आप एक निश्चित रिटर्न पाते हैं।
इसे आप अपने बैंक या किसी NBFC (नॉन बैकिंग फाइनेंशियल कंपनी) से करा सकते हैं। या आप चाहें तो पोस्ट ऑफिस से भी RD करा सकते हैं।
इसमें आपको 5% से 8% तक ब्याज दर मिल सकता है। अधिक जानकारी के लिए आप नजदीकी बैंक, पोस्ट ऑफिस या NBFC कंपनी के एजेंट से या दफ्तर जाकर जानकारी हासिल कर सकते हैं।
सवाल- इक्विटी SIP क्या होता है? इसमें कितना रिटर्न मिलता है और कैसे निवेश किया जा सकता है?
जवाब- इक्विटी SIP (Systematic Investment Plan) एक ऐसा निवेश तरीका है, जिसमें निवेशक हर महीने एक तय राशि शेयर बाजार से जुड़े म्यूचुअल फंड्स में लगाता है। इसमें पैसा उन फंड्स में लगाया जाता है जो विभिन्न कंपनियों के शेयरों में निवेश करते हैं।
हालांकि शेयर बाजार से जुड़े होने के कारण इसमें जोखिम होता है, लेकिन लंबे समय में यह अच्छा रिटर्न दे सकता है। औसतन इक्विटी SIP में 10% से 15% तक वार्षिक कंपाउंड रिटर्न मिल सकता है, हालांकि यह गारंटेड नहीं होता है।
बाजार में उतार-चढ़ाव की वजह से रिटर्न कम या ज्यादा हो सकता है। इक्विटी SIP में निवेश करने के लिए आप म्यूचुअल फंड की वेबसाइट, मोबाइल ऐप, या निवेश प्लेटफॉर्म जैसे जीरोधा, ग्रो, पेटीएम मनी, एंजेल आदि का इस्तेमाल कर सकते हैं।
KYC प्रक्रिया पूरी करने के बाद आप महीने की राशि तय कर SIP शुरू कर सकते हैं। यह निवेश का अनुशासित और स्मार्ट तरीका माना जाता है। हालांकि किसी भी इन्वेस्टमेंट से पहले अपने फाइनेंशियल एडवाइजर से सलाह जरूर लें।
……
रक्षाबंधन गिफ्ट से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें
जरूरत की खबर- इस रक्षाबंधन बहन को दें यूनीक गिफ्ट: 5 इनोवेटिव गिफ्ट आइडियाज, जो जिंदगी को आसान बनाएंगे, लंबे समय तक काम आएंगे

रक्षाबंधन सिर्फ एक रिवाज नहीं, बल्कि भाई-बहन के प्रेम, भरोसे और साथ का प्रतीक है। इस त्योहार के पीछे कई ऐतिहासिक और धार्मिक कथाएं जुड़ी हैं, जिनमें सबसे लोकप्रिय कथा महाभारत काल की है। पूरी खबर पढ़ें
.