रांची की डोली जैन ने 18.5 सेकंड में साड़ी पहनाकर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड!

Last Updated:

Ranchi Success Story : रांची की डोली जैन ने आर्थिक संघर्ष के बावजूद साड़ी ड्रेपिंग को प्रोफेशन बनाया. बॉलीवुड अभिनेत्री श्रीदेवी से प्रेरणा भी मिली. वह बॉलीवुड की टॉप हीरोइन और नीता अंबानी को साड़ी पहना चुकी हैं. इसके साथ ही साड़ी पहनाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड भी बना चुकी हैं.

कई बार बॉलीवुड अभिनेत्री की एकदम परफेक्ट साड़ी देखकर मन में ख्याल आता है कि यह इतनी परफेक्ट साड़ी कैसे पहनती होंगी. दरअसल, साड़ी ड्रेपिंग आर्टिस्ट होती हैं, जो उन्हें इतना परफेक्ट साड़ी पहनाती है. रांची की रहने वाली डोली जैन जो फिलहाल मुंबई में रह रही हैं. उन्होंने बताया कि उनका पूरा बचपन रांची में ही बीता. रांची के ही सरकारी स्कूल से सातवीं तक की पढ़ाई की. क्योंकि, उसके आगे की पढ़ाई परिवार अफोर्ड नहीं कर पाया. उनकी आर्थिक स्थिति बेहद खराब थी.

g

इसके बाद तुरंत मेरी शादी भी कर दी गई. शादी के बाद साड़ी पहनना मजबूरी थी. शादी होकर कोलकाता गई थी. वहां पर तो हर दिन आपको एकदम प्रॉपर तरीके से साड़ी पहनना होता है, लेकिन एक चीज था. जब मैं साड़ी पहनती थी तो प्राकृतिक रूप से बड़ा ही खूबसूरती से पहन लेती थी. मतलब मुझे बहुत ज्यादा अफोर्ड नहीं लगाना पड़ा.

y

केवल दो-चार दिन में ही मैं एकदम परफेक्ट साड़ी पहनने लगी थी और लोग वहां का तारीफ करते थे कि तुम साड़ी बेहद ही सलीके से और बहुत ही अच्छे से पहनती हो, आसपास के लोग भी कहते हैं कि मुझे भी पहना दो. इस तरीके से मेरा प्रेक्टिस वहीं से शुरू हो गया था, लेकिन मैंने इसे कभी इसे गंभीरता से नहीं लिया. मुझे नहीं पता था की साड़ी पहनाना भी कोई प्रोफेशन हो सकता है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

h

एक बार मुंबई गई थी किसी कारण से. वहां पर श्रीदेवी से मिलना हुआ. उनके साड़ी में कुछ खराबी आ गई. ऐसे में मैंने तुरंत जाकर उनकी साड़ी ठीक कर दी, तो उन्होंने बोला कि तुम्हारी उंगली में तो जादू है. तुम इसको अपना प्रोफेशन बना लो और वहीं से मैंने साड़ी पहनाने का काम शुरू कर दिया.

h

जब यह काम शुरू किया तो कुछ लोगों ने मजाक बनाया. लोगों ने कहा की साड़ी पहनाना कोई प्रोफेशन होता है क्या. कौन सा काम करती हो साड़ी पहनाती हो. यह तो हम लोग भी कर लेते हैं. ऐसा तो कभी किसी को नहीं सुना. इस तरीके से लोग मजाक बनाते थे, लेकिन मैंने इन सारी बातों को नजरअंदाज किया. क्योंकि, मुझे साड़ी पहनाने में बड़ा मजा आता था. तो रात के 11 से लेकर जब सब सो जाते थे तो 2:00 बजे तक सिर्फ साड़ी पहनने की प्रैक्टिस करती थी.

h

आज मैं बॉलीवुड की माधुरी दीक्षित से लेकर दीपिका पादुकोण जितनी भी बॉलीवुड के टॉप हीरोइन है, सबको साड़ी पहनाती हूं, मैंने नीता अंबानी मैम को भी साड़ी पहनाई है. आज बॉलीवुड की ऐसी कोई हीरोइन नहीं है, जिनको मैंने साड़ी नहीं पहनाई. किसी इवेंट पर जाना हो तो अभिनेत्री मुझ पर काफी भरोसा करती है, 2 मिनट में परफेक्ट साड़ी पहना देती हूं.

g

अब जाकर लोगों को समझ में आ गया की साड़ी पहनाना भी एक कला है. आज मैं एक सक्सेसफुल साड़ी ड्रपिंग आर्टिस्ट हू. लोगों ने तो मेरे आस-पास इसका नाम भी नहीं सुना था, लेकिन आज मेरे काम की इज्जत करते हैं और मुझे अपना मोटिवेशन भी मानते हैं. इसीलिए जब आपका कोई मजाक उड़ाये, तब चिंता करने की जरूरत नहीं है. समझ जाइये आप सही डायरेक्शन में जा रहे हैं, वक्त उन्हें जवाब दे देगा. आज मेरे नाम वर्ल्ड रिकॉर्ड भी दर्ज है, 18.5 सेकंड में मैंने साड़ी पहनाया है.

homebusiness

रांची की डोली जैन ने 18.5 सेकंड में साड़ी पहनाकर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड!

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *