वेट लॉस के लिए न खाएं उल्टे-सीधे सप्लीमेंट्स, लिवर और किडनी हो सकती है डैमेज, डॉक्टर ने दी चेतावनी

Last Updated:

Hidden Dangers of Weight Loss Pills: बाजार में तमाम प्रोडक्ट्स वेट लॉस का दावा करके बेचे जा रहे हैं. इनमें से कई प्रोडक्ट सेहत के लिए नुकसानदायक होते हैं और लोग बिना डॉक्टर की सलाह के इनका सेवन कर लेते हैं. डॉक्टर्स की मानें तो वेट लॉस के लिए बाजार में बिकने वाले प्रोडक्ट्स का अपनी मर्जी से सेवन करना सुरक्षित नहीं होता है.

ख़बरें फटाफट

डॉक्टर की सलाह है कि वेट लॉस सप्लीमेंट्स अपनी मर्जी से न लें.

Weight Loss Safety Tips: पूरी दुनिया में मोटापा तेजी से बढ़ रहा है और इसे कंट्रोल करना मुश्किल हो गया है. मोटापा कम करने के लिए तमाम लोग जिम में जाकर पसीना बहाते हैं, तो कुछ लोग सोशल मीडिया पर दिखने वाले वेट लॉस सप्लीमेंट्स का सेवन कर लेते हैं. लोग जल्दी से जल्दी वजन कम करने के लिए कुछ भी खा लेते हैं, लेकिन ऐसा करना जानलेवा भी हो सकता है. हाल ही में तमिलनाडु से एक ऐसा मामला सामने आया, जिसमें 19 साल की लड़की ने वजन कम करने का नुस्खा इंटरनेट पर खोजा. उसमें बोरेक्स नामक केमिकल खाने की सलाह दी गई, जिसे खाने के बाद लड़की की मौत हो गई. इसके बाद सोशल मीडिया पर वेट लॉस को लेकर बताए गए नुस्खों और सप्लीमेंट्स को लेकर बहस छिड़ गई है. डॉक्टर्स ने चेतावनी दी है कि बिना डॉक्टर की सलाह के कोई भी वेट लॉस सप्लीमेंट नहीं लेना चाहिए. ऐसा करना सेहत के लिए खतरनाक है.

यूपी के लखनऊ के मेदांता हॉस्पिटल के इमरजेंसी डिपार्टमेंट के हेड डॉ. लोकेंद्र गुप्ता ने News18 को बताया कि हर महीने 8-10 मरीज उनके पास ऐसे आते हैं, जो वजन घटाने और बढ़ाने के लिए सोशल मीडिया पर बताई गई चीजों का सेवन कर लेते हैं. कई हर्बल सप्लीमेंट खाते रहते हैं और जब तबीयत बिगड़ जाती है, तब डॉक्टर के पास आते हैं. ऐसे लोगों के लिवर और किडनी में सबसे ज्यादा समस्याएं देखने को मिलती हैं. दरअसल बाजार में मौजूद कई वेट लॉस सप्लीमेंट्स में हानिकारक केमिकल्स और सिंथेटिक एलीमेंट्स होते हैं. ये तत्व शरीर में जाकर लिवर और किडनी पर अतिरिक्त दबाव डालते हैं.

डॉक्टर ने बताया कि लिवर शरीर के टॉक्सिक पदार्थों को फिल्टर करता है और किडनी ब्लड को साफ करती है. जब इन पर ज्यादा दबाव पड़ता है, तो समय के साथ ये अंग सही से काम नहीं कर पाते और गंभीर बीमारी का खतरा बढ़ जाता है. अक्सर लोग सोचते हैं कि सप्लीमेंट्स से तुरंत वजन घट जाएगा, लेकिन यह सिर्फ एक मिथक है. कई सप्लीमेंट्स में मौजूद हार्मोन या हर्बल तत्व शरीर के मेटाबॉलिज्म को अस्थायी रूप से बढ़ाते हैं, लेकिन लंबे समय में ये लिवर और किडनी को नुकसान पहुंचाते हैं. इसके अलावा कुछ सप्लीमेंट्स के लगातार सेवन से ब्लड प्रेशर बढ़ना, एलर्जी, उल्टी और पेट संबंधी समस्याएं भी हो सकती हैं.

सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी.

डॉक्टर लोकेंद्र ने बताया कि वजन घटाने के लिए हमेशा सुरक्षित तरीके अपनाने चाहिए और सर्टिफाइड डाइटिशियन या डॉक्टर की मदद लेनी चाहिए. वेट लॉस के लिए सबसे असरदार तरीका संतुलित डाइट और नियमित व्यायाम है. प्रोसेस्ड फूड, शुगर और जंक फूड से दूरी बनाए रखना जरूरी है. हर व्यक्ति के शरीर की जरूरत अलग होती है, इसलिए किसी भी सप्लीमेंट का सेवन करने से पहले एक्सपर्ट की सलाह लेना अनिवार्य है. उल्टे-सीधे सप्लीमेंट्स पर भरोसा करना खतरनाक हो सकता है. लोगों को सोशल मीडिया पर किए जा रहे भ्रामक दावों से बचने की जरूरत है.

About the Author

अमित उपाध्याय

अमित उपाध्याय News18 Hindi की लाइफस्टाइल टीम के अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 9 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे हेल्थ, वेलनेस और लाइफस्टाइल से जुड़ी रिसर्च-बेस्ड और डॉक्टर्स के इंटरव्…और पढ़ें

homelifestyle

वेट लॉस के लिए न खाएं उल्टे-सीधे सप्लीमेंट्स, लिवर और किडनी हो सकती है डैमेज

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *