Budget 2026 से पहले India के IT और technology sector में एक बड़ी चिंता उभरकर सामने आई है। Mobile phone manufacturing companies अब China-linked supply chain risks को लेकर alert हो चुकी हैं। India में mobile phones और lithium-ion batteries बनाने के लिए जरूरी specialized machines का बड़ा हिस्सा China से import होता है। हाल ही में China ने manufacturing machinery और battery materials पर export restrictions लगा दी हैं। अगर ये और सख्त हुईं, तो India की phone factories की production directly प्रभावित हो सकती है। ऊपर से इन machines पर 7.5% से 20% तक import duty लगती है, जिससे cost बढ़ जाती है। इसी को देखते हुए ICEA ने Budget 2026 में zero import duty की मांग की है। उनका कहना है, यह benefit नहीं, बल्कि China risk के खिलाफ insurance है।
.