मिथिला में इस मछली का बनता है अचार, सेहत बनाएगी इतनी दमदार कि कभी नहीं खानी पड़ेगी दवा, भरभरकर मिलेगा प्रोटीन

आपने आम-नींबू का आचार खूब सुना होगा, लेकिन कभी मछली से बने आचार का नाम सुना है? जी हां, चेपुआ मछली आज सिर्फ एक पारंपरिक भोजन नहीं रही, बल्कि मिथला के लोग इसका आचार बनाकर खाते हैं. सिर्फ मिथला ही नहीं, बिहार की कई जगहों पर इसे खाया जाता है. चेपुआ मछली स्थानीय बाजारों, ढाबों में खूब दिखती है. छोटी आकार की होने के बावजूद यह मछली स्वाद और पोषण के मामले में बड़ी मछलियों को भी पीछे छोड़ देती है, इसी वजह से इसकी लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है.

चेपुआ का अचार बड़े चाव से तैयार किया जाता है. गांवों में महिलाएं और छोटे कारोबारी मिलकर मछली का अचार बनाते हैं, जो लंबे समय तक खराब नहीं होता और स्वाद में बेहद लाजवाब होता है. यही कारण है कि चेपुआ मछली का अचार अब एक खास प्रोडक्ट बन चुका है, जिसकी कीमत भी अच्छी मिल जाती है.

क्या है इसके फायदे? 
स्वास्थ्य के लिहाज से भी चेपुआ मछली को काफी फायदेमंद माना जाता है. इसमें प्रोटीन, कैल्शियम, आयरन और जरूरी फैटी एसिड्स भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, जो शरीर को ताकत देने के साथ-साथ हड्डियों और मांसपेशियों के लिए भी लाभकारी होते हैं. यही वजह है कि इसे बच्चे, बुजुर्ग और कामकाजी लोग सभी पसंद करते हैं. गांवों में इसे सस्ती और पौष्टिक डाइट का अहम हिस्सा माना जाता है, जो रोजमर्रा के भोजन को पोषण से भरपूर बनाती है.

चेपुआ मछली का अचार कैसे बनता है? 
चेपुआ मछली का अचार बनाने के लिए सबसे पहले मछली को अच्छी तरह साफ कर नमक और हल्दी लगाकर धूप में सुखाया जाता है, इसके बाद सरसों के तेल में हल्का सा तल लिया जाता है. फिर कड़ाही में सरसों का तेल गर्म कर राई, सौंफ, मेथी दाना और सूखी लाल मिर्च का तड़का लगाया जाता है, इसमें लहसुन, अदरक और हरी मिर्च डालकर भूनते हैं और तली हुई चेपुआ मछली मिलाकर स्वादानुसार नमक व थोड़ा नींबू का रस या सिरका डालकर हल्का पकाया जाता है. ठंडा होने पर इसे साफ और सूखे कांच के जार में भरकर रखा जाता है, कुछ दिनों में यह अचार और भी स्वादिष्ट हो जाता है.

आज के समय में जब लोग प्रोटीन सप्लीमेंट और महंगी दवाओं की तरफ तेजी से बढ़ रहे हैं, मिथिला का यह पारंपरिक मछली अचार एक देसी और भरोसेमंद विकल्प के रूप में सामने आता है. यह न सिर्फ शरीर को जरूरी पोषण देता है, बल्कि स्वाद में भी किसी आधुनिक फूड से कम नहीं है. अगर आप सेहतमंद रहने के साथ-साथ कुछ अलग और पारंपरिक चखना चाहते हैं, तो मिथिला के मछली अचार को अपनी डाइट में जरूर शामिल करें. यह स्वाद और सेहत का ऐसा मेल है, जो आपको लंबे समय तक फिट और ऊर्जावान बनाए रख सकता है.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *