इंदौर के कमला नेहरू प्राणी संग्रहालय में कई देसी-विदेशी परिंदों के साथ-साथ बड़ी संख्या में वन्य प्राणी हैं और उनके रखरखाव को लेकर कई काम लगातार किए जा रहे हैं। अब यहां परिंदों के लिए 80 लाख की लागत से विशेष प्रकार के पिंजरे बनाए जाएंगे, जिनमें तालाब
.
प्राणी संग्रहालय में पहले भी कई वन्य प्राणियों के पिंजरों की मरम्मत का काम लाखों रुपए में हुआ था, लेकिन कुछ समय बाद ही उनकी दशा फिर बदहाल हो गई। वर्तमान में देसी-विदेशी परिंदों के साथ-साथ बड़ी संख्या में पक्षी भी संग्रहालय में हैं, जिनकी सुरक्षा के लिए तमाम प्रयास किए जाते हैं। गर्मियों में उनके लिए खस की घास और ग्रीन नेट लगाई जाती है, साथ ही दवाइयां और ग्लूकोज की खुराक भी दी जाती है। अब परिंदों के लिए निगम ने जू में नए पिंजरे बनाने का टेंडर जारी किया है।
अधिकारियों के अनुसार, गेट के पास नए हिस्से में तालाबनुमा पिंजरे बनाए जाएंगे। इन पिंजरों की खासियत होगी कि इनके नीचे तालाब रहेंगे और ऊपर जालियों से ढके होंगे। साथ ही, परिंदों के बैठने के लिए पेड़ों जैसी आकृति वाली संरचनाएं भी बनाई जाएंगी।
.