दानपात्र से निकला इतना कैश कि थक गए हाथ! गुप्त गोदावरी में नोट गिनने के लिए मंगवानी पड़ी मशीन

Guptgodawri News: चित्रकूट धाम के पवित्र तीर्थ स्थान व पर्यटन स्थल गुप्त गोदावरी स्थित रामदरबार मंदिर की दान पेटीं समेत अन्य पांच सभी दान पेटियां खोली …और पढ़ें

Publish Date: Wed, 21 Jan 2026 09:31:42 AM (IST)Updated Date: Wed, 21 Jan 2026 09:31:42 AM (IST)

गुप्त गोदावरी में नोट गिनने के लिए बुलवायी मशीन।

HighLights

  1. गुप्त गोदावरी से निकला नोटों का पहाड़।
  2. नोट गिनने के लिए बुलवानी पड़ी मशीन।
  3. दान पेटियों की गिनती हर माह होती है।

नईदुनिया प्रतिनिधि, सतना। चित्रकूट धाम के पवित्र तीर्थ स्थान व पर्यटन स्थल गुप्त गोदावरी स्थित रामदरबार मंदिर की दान पेटीं समेत अन्य पांच सभी दान पेटियां खोली गई।

हर माह होने वाली यह गणना इस बार बीस दिसंबर से बीस जनवरी तक के लिए कि जा रहीं है। वैसे गुप्त गोदावरी पर्यटन स्थल की दान पेटियों की यह गिनती हर माह होती है।

लेकिन बीते इस माह का गणना अभी तक कि गणनों में से सबसे अलग इसलिए है क्योंकि हमेशा अधिकतम दो-तीन घंटो में पूरी हो जानी वाली गणना बीते दस घंटों से जारी है। अनुमान लगाया जा रहा है कि इस बार संभवत: लाखों में दान राशि निकलने का आकलन है।

प्रारंभिक प्रशासनिक जानकारी के अनुसार दो से ढाई लाख रुपए तक कैश मिल चुका है, जिसमें सर्वाधिक मात्रा पांच, दस एवं बीस की नोटों का है, साथ ही पांच, दस, बीस एवं एक व दो रुपए के सिक्के है।

फिलहाल नोटों की गणना पूरी कर ली गई और सिक्कों की गिनती जारी है। दान राशि की गिनती नगर परिषद सीएमओ अंकित सोनी एवं नगर परिषद अध्यक्ष साधना पटेल की निगरानी में की जा रही है।

गिनती की प्रक्रिया में आरआई रामचन्द्र मिश्रा सहित नगर परिषद के कर्मचारी मौजूद रहे। पूरी प्रक्रिया को पारदर्शी रखने के लिए राजस्व एवं नगर परिषद के अधिकारियों की संयुक्त मौजूदगी सुनिश्चित की गई है।

कुल छह दान पेटियां

गुप्त गोदावरी स्थल पर कुल छह दान पेटियां रखी गई है। जिसमें सर्वाधिक प्रमुख दान पेटी रामदरबार मंदिर की है। जिसमें मुख्य रुप से गणना में सर्वाधिक बड़ी दान राशि निकलती है। जिसके बाद अन्य दान पेटियों की गिनती कि जाती है। हालंकि इसमें हमेशा कम ही दान राशि मिलती आ रहीं है।

वैसे इस बार गुप्त गोदावरी स्थल की प्रमुख रामदरबार मंदिर की दान पेटी में अमूमन अस्सी-नब्बे हजार रुपए से लेकर अधिकतम एक लाख या एक लाख पंद्रह रुपए ही दान राशि मिली है और हमेशा यह गणना तीन से चार घंटों में पूरी कर ली जाती थी। लेकिन इस बार तीन से चार लाख रुपए तक दान राशि मिलने की संभावना के साथ बीते दास घंटो से गणना जारी है।

तीन घंटे की गणना के बुलाई यूपी से नोट गिनने की मशीन

दोपहर करीब तीन बजे प्रारंभ हुई गुप्ता गोदावरी स्थित रामदरबार की दान पेटी कि गणना अभी जारी है। इस बीच शाम को लगभग छह बजे के करीब प्रशासन को नोट गिनने वाली मशीन बुलवानी पड़ी, जिसकी जानकारी लगते ही स्थानीय रहवासियों समेत भक्तों में प्राप्त दान राशि के अंक जानने के जिज्ञासु हो गए और हर तरफ यह बात चर्चा का विषय बनी रहीं।

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *