दतिया जिले में अवैध खनन पर अंकुश के दावे एक बार फिर खोखले साबित हुए हैं। धौर्रा गांव में बेखौफ रेत माफिया सिंध नदी से खुलेआम खनन में जुटे थे, जिसकी सूचना पर राजस्व, खनिज विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने कार्रवाई की। मौके पर अवैध रूप से निकाली गई रेत को नष्ट किया गया और खनन में इस्तेमाल की जा रही पनडुब्बी को जलाया गया। कार्रवाई के दौरान माफिया मौके से फरार हो गए। माफिया खंतियां खोदकर करते हैं खनन
बता दें कि, सेंवढ़ा क्षेत्र में लंबे समय से खनन का खेल चल रहा है। वन विभाग और प्रशासन की टीम खंतियां खुदवाती है और थोड़ी ही दिनों बाद माफिया खंतियों को बंद कर खनन का खेल चालू कर देते हैं। मंगलवार को खनिज विभाग के अधिकारी प्रदीप भूरिया को खनन की शिकायत मिली तो वह स्थानीय प्रशासन व पुलिस के साथ मौके पर पहुंच गए। लेकिन टीम के आने से पहले ही माफियाओं को कार्रवाई की सूचना मिली। इसी के साथ वह मौके से भाग गए। विभागीय अधिकारियों ने मौके पर मौजूद पनडुब्बी जला दीं। जबकि एक अवैध खनन करने वाली एलएनटी को जब्त किया है। खनिज अधिकारी भूरिया के अनुसार, इस मामले में आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी। .