Winter Hair Care: सर्दियों में भी नहीं झड़ेंगे बाल, बस नारियल तेल में इन चीजों को मिलाकर करें इस्तेमाल

Last Updated:

सर्दियों में बालों का झड़ना और रूखापन अब बीते दौर की बात होगी. पोषण से भरपूर नारियल तेल में कुछ विशेष घरेलू चीजें मिलाकर लगाने से जादुई असर दिखता है. यह मिश्रण न केवल जड़ों को फौलादी मजबूती देता है, बल्कि बालों की खोई चमक भी लौटा लाता है। जानिए वह गुप्त नुस्खा.

ठंड के मौसम में बालों की समस्याएं अचानक बढ़ जाती हैं. ठंडी हवा, नमी की कमी, धूप न मिलना और शरीर में पोषण की कमी के कारण बाल रूखे, बेजान और कमजोर होने लगते हैं. ऐसे में बाल तेजी से झड़ने लगते हैं और उनकी ग्रोथ भी रुक जाती है. खासकर महिलाओं और युवाओं में यह समस्या अधिक देखने को मिलती है. अगर समय रहते सही देखभाल न की जाए, तो बाल पतले होने लगते हैं. ऐसे मौसम में केमिकल युक्त तेल या प्रोडक्ट्स की बजाय प्राकृतिक और घरेलू उपाय सबसे ज्यादा असरदार माने जाते हैं.

बालो के लिए नारियल का तेल एक कंडीशनर का काम करता है

नारियल का तेल बालों के लिए सदियों से उपयोग में लाया जा रहा है. यह न केवल स्कैल्प को गहराई से पोषण देता है, बल्कि बालों की जड़ों में नमी बनाए रखता है. नारियल तेल में मौजूद फैटी एसिड बालों को टूटने से बचाते हैं और उन्हें प्राकृतिक मजबूती प्रदान करते हैं. यही वजह है कि सर्दियों में नारियल तेल को सबसे बेहतर माना जाता है. लेकिन अगर इसी नारियल तेल में कुछ आयुर्वेदिक और घरेलू चीजें मिला दी जाएं, तो यह बालों के लिए किसी वरदान से कम नहीं होता.

क्या कहते है आयुर्वेदिक डॉक्टर

देवघर जिले के रोहिणी आयुष हॉस्पिटल मे पदस्थापित आयुर्वेदिक चिकित्सक डॉ अनमोल ने लोकल 18 को बताया कि ठंड के दिनों मे निश्चित तौर पर बाल बेजान और रुखापन आ जाता है. कुछ चीजे ऐसी है जिसको नारियल तेल में मिलाकर धीमी आंच पर पकाएं, ठंडा होने पर छान लें और हफ्ते में दो से तीन बार हल्के हाथों से स्कैल्प की मालिश करें. नियमित इस्तेमाल से बालों का झड़ना कम होगा, ग्रोथ तेज होगी और बाल घने, लंबे व चमकदार नजर आएंगे. यह घरेलू नुस्खा सर्दियों में बालों की सेहत बनाए रखने के लिए बेहद असरदार माना जाता है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

प्याज का रश

इस खास तेल में सबसे पहले प्याज का रस मिलाया जाता है. प्याज का रस सल्फर से भरपूर होता है, जो बालों की जड़ों तक पोषण पहुंचाकर उन्हें मजबूत बनाता है. यह स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन को तेज करता है, जिससे नए बाल उगने में मदद मिलती है.जो लोग अधिक बाल झड़ने या गंजेपन की समस्या से परेशान हैं, उनके लिए प्याज का रस बेहद फायदेमंद माना जाता है. नारियल तेल के साथ मिलकर यह बालों को जड़ से मजबूत करता है.

करी पत्ता

दूसरी महत्वपूर्ण सामग्री है करी पत्ता. करी पत्ते में आयरन, कैल्शियम और विटामिन बी-कॉम्प्लेक्स प्रचुर मात्रा में पाया जाता है. यह बालों को समय से पहले सफेद होने से रोकता है और उनकी प्राकृतिक रंगत को बनाए रखता है. करी पत्ता स्कैल्प को पोषण देता है और बालों की जड़ों को मजबूत करता है, जिससे बाल घने और चमकदार दिखाई देते हैं.

मेथी दाना

तीसरी चीज है मेथी दाना. मेथी में मौजूद प्रोटीन और लेसिथिन बालों को मजबूती देने का काम करते हैं. यह डैंड्रफ की समस्या को दूर करता है और बालों की जड़ों में जमा गंदगी को साफ करता है. नियमित रूप से मेथी युक्त तेल लगाने से बालों का झड़ना कम होता है और वे मोटे व घने बनते हैं.

एलोवेरा जेल

चौथी सामग्री एलोवेरा जेल है, जिसे बालों के लिए रामबाण माना जाता है.एलोवेरा स्कैल्प को ठंडक देता है, खुजली और जलन को शांत करता है. इसमें मौजूद एंजाइम्स बालों की ग्रोथ को तेज करते हैं और रूखे बालों को मुलायम बनाते हैं. नारियल तेल और एलोवेरा का मिश्रण बालों को अंदर से रिपेयर करता है.

विटामिन ई

पांचवीं और सबसे जरूरी चीज है विटामिन ई. विटामिन ई बालों की जड़ों को ऑक्सीडेटिव डैमेज से बचाता है और उन्हें मजबूती प्रदान करता है. यह बालों में नई जान डालता है और उन्हें लंबा व घना बनाने में मदद करता है. जिन लोगों के बाल कमजोर और बेजान हो चुके हैं, उनके लिए यह बेहद फायदेमंद है.

homelifestyle

सर्दियों में भी नहीं झड़ेंगे बाल, नारियल तेल में इन चीजों को मिलाकर करें उपयोग

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *