ना बड़ी वर्कशॉप, ना महंगी मशीनें! मोती तबेला का बुलेट डॉक्टर 25 हजार में कर देता है पूरी बुलेट फुल मोडिफाइड

Last Updated:

Indore Moti Tabela: इंदौर के मोती तबेला क्षेत्र में एक ऐसा मैकेनिक मौजूद है, जिसे लोग ‘बुलेट का डॉक्टर’ कहते हैं. यहां रॉयल एनफील्ड बाइक ठेले पर लाकर भी मॉडिफाई कराई जाती है. 1960 के पुराने मॉडल से लेकर लेटेस्ट बुलेट तक को विंटेज लुक में बदला जाता है. खास बात यह है कि मात्र ₹25 हजार में पूरी बाइक का फुल मॉडिफिकेशन कर दिया जाता है. बुलेट प्रेमियों के बीच यह जगह काफी लोकप्रिय है.

इंदौर: बुलेट केवल एक बाइक नहीं बल्कि लीगेसी है जिसने कईं पीढ़ियों को एकसूत्र में बांध रखा है‌ बुलेट प्रेमियों के लिए ये किसी बेस्ट फ्रेंड्स से कम नहीं है‌. लेकिन आजकल युवाओं को इसमें भी मॉडिफिकेशन चाहिए होते हैं जिसमें बाइक को एक्सेसरीज से भरपूर सजाया जाता है. इंदौर में राज बाइक्स के नाम से मशहूर कादिर खान बुलेट डॉक्टर नाम से जाने जाते हैं वो बुलेट को मनचाहा कलेवर देने के लिए मशहूर हैं.

करीब 25 साल से उनका गैरेज रॉयल एनफील्ड में काम के लिए जाना जाता है कादिर बताते हैं कि उनकी यहां केवल रॉयल एनफील्ड का ही काम होता है और यही उनकी खासियत है वह किसी भी बुलेट को मन मुताबिक तैयार कर सकते हैं. 1960 से लेकर अब तक के हर मॉडल की एसेसरीज कहां मिलती है.

इंजन की एक-एक नब्ज पहचानते हैं
लोग ठेले पर बुलेट लेकर आते हैं उसके बाद उसको इतना बेहतरीन बना देते हैं कि जिसकी गाड़ी है वह भी नहीं पहचान पाता. जब इंदौर में लोग बुलेट के नाम से घबराते थे तब से वो इसके इंजन की एक-एक नब्ज पहचानते हैं. आज आलम यह है कि हंटर हो या 1970 का पुराना स्टैंडर्ड मॉडल सभी का काम होता है.

साइलेंसर गाड़ी के लिए भी सही नहीं
मोती तबेला पर मौजूद उनके दुकान पर दूर-दूर से लोग आते हैं यहां तक की गुजरात और राजस्थान तक से लोग अपनी बुलेट मॉडिफाई करने के लिए उनके पास आते हैं. बुलेट में एलॉय व्हील, स्पेशल लाइट्स, रिम्स, टेल लाइट्स, हॉर्न, कवर्स इत्यादि ज्यादा मोडिफाइ कराते हैं. कई युवा आवाज करने वाले और पटाखे फोड़ने वाले साइलेंसर की भी मांग करते हैं लेकिन हम यह सब बंद हो चुके हैं. काफी बताते इस तरह के साइलेंसर गाड़ी के लिए भी सही नहीं रहते हैं.

गाड़ी कौन से मॉडल की है
मॉडिफिकेशन में कितना खर्चा आता है कादिर कहते हैं कि यह निर्भर करता है कि गाड़ी कौन से मॉडल की है और कितना मॉडिफाई कराना है सामान्य तौर पर पुराने मॉडल की गाड़ियों में 90 हजार से एक लाख का खर्च आता है जबकि नई बुलेट 25 हज़ार तक में पूरी तरह से मोडिफाइ हो जाती है. उनके यहां लोग सस्ते में गाड़ी लेकर आते हैं और बुलेट को अच्छे मॉडिफाई कराकर एकदम विंटेज लुक दिला देते हैं. कईं महिलाओं और युवतियां भी अब अपने अनुसार बुलेट तैयार करा रही हैं.

About the Author

Jagriti Dubey

With more than 6 years above of experience in Digital Media Journalism. Currently I am working as a Content Editor at News 18 in Rajasthan Team. Here, I am covering lifestyle, health, beauty, fashion, religion…और पढ़ें

homemadhya-pradesh

मोती तबेला का बुलेट डॉक्टर 25 हजार में कर देता है पूरी बुलेट फुल मोडिफाइड

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *