मां-बेटे की जोड़ी! दिल्ली में शुरू किया ये सुपर स्टार्टअप,घरेलू काम होगा तुरंत

नई दिल्ली : भाग दौड़ भरी जिंदगी में जहां पति पत्नी दोनों नौकरी कर रहे हैं. वहीं, काम का प्रेशर इतना ज्यादा है कि हर चीज समय पर देनी होती है. ऐसे में कहीं ना कहीं घर के काम के लिए पूरे दिल्ली एनसीआर में ज्यादातर लोगों को घरेलू कामगार की जरूरत होती है. जो घर की सफाई भी कर दे. कपड़े भी धो दे और खाना भी समय पर बना कर दे दे, लेकिन घरेलू कामगार को ढूंढना बड़ा मुश्किल हो गया है. खास तौर पर तब जब घरेलू कामगार के अपराध करने के मामले लगातार सामने आ रहे हों.

यही वजह है कि दिल्ली में रहने वाली एक मां और उसके बेटे की जोड़ी ने कमाल का स्टार्टअप किया है. लोगों की इसी दिक्कतों को समझते हुए उन्होंने ऐसा स्टार्टअप किया है, जो दिल्ली एनसीआर के लोगों के लिए वरदान साबित हो सकता है. उनकी सबसे बड़ी दिक्कत को दूर कर सकता है.

दरअसल, आपको बता दें कि दिल्ली की रहने वाली जगदंबा झा और उनके बेटे उत्कर्ष झा ने एक स्टार्टअप किया है, जिसका नाम है ‘द हेल्प इट’ इस स्टार्टअप का काम है कि वो लोगों को घरेलू कामगार यानी घर में काम करने वाले रसोईया से लेकर घर की सफाई करने वाले तक को उपलब्ध करवा रहे हैं. दोनों के इस कार्य को देखकर लोग अब उन्हीं से अपने रसोईयों की मांग कर रहे हैं.

इस तरह से काम करता है इनका स्टार्टअप

जगदंबा झा ने बताया कि उन्होंने पिछले साल यानी 2025 में इस स्टार्टअप की शुरुआत की थी. क्योंकि जहां पर वह रहती हैं, उनका घर का नाम आस्था है तो लोग अक्सर उनसे कहते थे कि आज उनके घर में काम करने वाली नहीं आई है. पूरा घर गंदा पड़ा है. ऐसे में क्या करें. तरह-तरह की दिक्कतें वह लोगों की सुनती थी तो एक दिन उन्होंने सोचा कि उन्हें इसी का स्टार्टअप करना चाहिए.

मां-बेटे ने शुरू किया ये स्टार्टअप

इस बारे में उन्होंने अपने बेटे उत्कर्ष झा से बातचीत की. फिर दोनों ने मिलकर स्टार्टअप किया और वेबसाइट और एक नंबर बनाया और तमाम तरह के घरेलू कामगार को खुद से जोड़ा. उनको अच्छी ट्रेनिंग दी कि कैसे उन्हें किसी के घर में जाकर साफ सफाई करनी और बात करनी है. अच्छा व्यवहार करना है.

लोगों का कराया है पुलिस वेरीफिकेशन

इसके बाद उनका पुलिस वेरिफिकेशन भी करवाया. ताकि कल को अगर कोई भी दिक्कत आती है तो पुलिस वेरिफिकेशन उनके पास मौजूद रहे. यहीं से उनके स्टार्टअप की शुरुआत हुई और फिलहाल दिल्ली एनसीआर में तमाम घरों में उनके घरेलू कामगार काम कर रहे हैं और अभी तक एक साल से किसी की शिकायत नहीं आई है.

इस तरह बुकिंग कर सकते हैं आप

वहीं, उनके बेटे उत्कर्ष झा ने बताया कि अगर कोई भी उनके जरिए घरेलू कामगार यानी घर में खाना पकाने वाला, साफ सफाई करने वाला, कपड़े धोने वाला चाहता है तो उनकी तीन ब्रांच है. एक गुड़गांव सेक्टर 58 और 68. इसके अलावा साकेत और वसंत कुंज में भी है. वहीं, उनके व्हाट्सएप नंबर 9310672832 पर कॉल करके भी बुकिंग करवा सकते हैं.

उन्होंने बताया कि बुकिंग के चार्ज से लेकर सारी जानकारी वह उन्हें दे देंगे और जिस तरह का घरेलू कामगार उन्हें चाहिए होगा. वैसा ही उन्हें उपलब्ध कराया जाएगा. उन्होंने यह भी बताया कि उनके पिता ज्योतिष हैं और मूल रूप से उनका परिवार बिहार का रहने वाला है. आपको बता दें कि ये मां-बेटे की जोड़ी दिल्ली के अंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर में आयोजित कैंपस टू मार्केट जिसका आयोजन डिपार्टमेंट ऑफ ट्रेनिंग एंड टेक्निकल एजुकेशन गवर्नमेंट ऑफ एनटीसी ऑफ इंडिया की ओर से यूथ फेस्टिवल स्टार्टअप चल रहा था. उसमें आए हुए थे.

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *