मऊगंज जिले के सरदमन गांव में सोमवार को जननी 108 एंबुलेंस के चालक चंद्र मोहन पटेल को ग्रामीणों ने पीट दिया। यह घटना तब हुई जब चालक ने अचानक सड़क पर आ गए बच्चे को बचाने के लिए एंबुलेंस को मोड़ा। जानकारी के अनुसार, चंद्र मोहन पटेल हनुमना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में जननी 108 एंबुलेंस के चालक हैं। सोमवार दोपहर करीब 3 बजे वे हनुमना अस्पताल से मरीज को लेकर हरई की ओर जा रहे थे। ग्रामीणों ने चालक को पीटा सरदमन गांव में अचानक एक बच्चा एंबुलेंस के सामने आ गया। चालक ने बच्चे को बचाने के लिए वाहन सड़क की ओर मोड़ा। इस दौरान बच्चे को हल्का झटका लगा। हादसे के बाद मौके पर मौजूद ग्रामीण भड़क गए और बिना पूरी बात समझे चालक को घेर लिया। मारपीट में चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। कर्मचारियों में रोष, कार्रवाई की मांग घायल चालक को पहले हनुमना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे शाम करीब 7 बजे मऊगंज सिविल अस्पताल रेफर किया गया, जहां उसका इलाज जारी है।इस घटना के बाद स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों में रोष है और उन्होंने सुरक्षा के लिए कार्रवाई की मांग की है। .