Last Updated:
Remedy Of Depression : ब्राह्मी एक प्राचीन औषधीय पौधा है, जो आयुर्वेदिक डॉक्टर नरेंद्र कुमार के अनुसार स्मरण शक्ति, एकाग्रता, तनाव, अनिद्रा, पाचन और त्वचा के लिए बेहद लाभकारी है. इसमें एंटीऑक्सीडेंट, एंटी-इंफ्लेमेटरी और न्यूरोप्रोटेक्टिव तत्व पाए जाते हैं, जो मस्तिष्क की कोशिकाओं को नुकसान से बचाते हैं. यह रक्त संचार को बेहतर बनाकर दिमाग तक पर्याप्त ऑक्सीजन पहुंचाने में मदद करती है. ब्राह्मी मानसिक थकान को दूर करती है और तंत्रिका तंत्र को मजबूत बनाती है, जिससे दिमाग अधिक सक्रिय और संतुलित रहता है.
Health Tips: प्रकृति में ऐसे अनेकों पेड़ पौधे पाए जाते हैं जो मानव शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं. ऐसा ही एक औषधीय पौधा है ब्राह्मी, यह एक प्राचीन जड़ी-बूटी है. इसका उपयोग हजारों वर्षों से मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य के लिए किया जाता रहा है. आयुर्वेदिक डॉक्टर नरेंद्र कुमार ने बताया ब्राह्मी को विशेष रूप से मेधा वर्धक माना गया है, यानी यह बुद्धि, स्मरण शक्ति और समझ को बढ़ाने में सहायक होती है.

आयुर्वेदिक डॉक्टर के अनुसार, ब्राह्मी के औषधीय गुण बहुत प्रभावशाली माने जाते हैं. इसमें एंटीऑक्सीडेंट, एंटी-इंफ्लेमेटरी और न्यूरोप्रोटेक्टिव तत्व पाए जाते हैं, जो मस्तिष्क की कोशिकाओं को नुकसान से बचाते हैं. यह रक्त संचार को बेहतर बनाकर दिमाग तक पर्याप्त ऑक्सीजन पहुंचाने में मदद करती है. ब्राह्मी मानसिक थकान को दूर करती है और तंत्रिका तंत्र को मजबूत बनाती है, जिससे दिमाग अधिक सक्रिय और संतुलित रहता है.

इसके बाद याददाश्त और एकाग्रता बढ़ाने में ब्राह्मी किसी रामबाण औषधि से कम नहीं है. स्टूडेंट्स, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वालों लोगों के लिए इसका सेवन बहुत लाभकारी माना जाता है. नियमित रूप से ब्राह्मी लेने से पढ़ी हुई बातें लंबे समय तक याद रहती हैं और ध्यान केंद्रित करने की क्षमता में सुधार होता है इसे बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी आयु वर्ग के लिए उपयोगी माना जाता है.
Add News18 as
Preferred Source on Google

यह औषधि तनाव, चिंता और अनिद्रा जैसी समस्याओं में बहुत फायदेमंद है. यह प्राकृतिक रूप से दिमाग को शांत करती है और नकारात्मक विचारों को कम करने में मदद करती है. जिन लोगों को अधिक तनाव रहता है या नींद न आने की समस्या होती है, उनके लिए ब्राह्मी एक सुरक्षित घरेलू विकल्प मानी जाती है. यह मानसिक संतुलन बनाए रखने के साथ-साथ मूड को भी बेहतर करती है.

आयुर्वेदिक डॉक्टर नरेंद्र कुमार ने बताया कि पाचन तंत्र और त्वचा स्वास्थ्य के लिए भी ब्राह्मी उपयोगी मानी जाती है= यह पाचन क्रिया को सुधारकर गैस, अपच और एसिडिटी से राहत देती है. इसके अलावा ब्राह्मी के शीतल गुण त्वचा रोगों, जलन और फोड़े-फुंसियों में भी लाभ पहुंचाते हैं. ब्राह्मी रक्त को शुद्ध करने में मदद करती है, जिससे त्वचा साफ और चमकदार बनी रहती है.

घरेलू उपायों में ब्राह्मी का उपयोग कई तरीकों से किया जा सकता है. ब्राह्मी पाउडर को दूध या शहद के साथ सेवन करने से दिमागी कमजोरी दूर होती है. ब्राह्मी का रस सिरदर्द में आराम देता है और बालों में लगाने से बालों का झड़ना कम होता है. ब्राह्मी तेल से सिर की मालिश करने पर तनाव कम होता है और नींद अच्छी आती है. ब्राह्मी के उपयोग से अनेकों आयुर्वेदिक दवा और कई उत्पाद भी बनाए जाते हैं.