Last Updated:
Green Chilli-Garlic Achar Recipe: सर्दियों के मौसम में अगर आप कुछ चटपटा और देसी खाना चाहते हैं, तो मिर्ची और लहसुन का अचार एक बेहतरीन ऑप्शन है. मध्य प्रदेश की यह खास रेसिपी घर पर बेहद आसान तरीके से बनाई जा सकती है. खास बात यह है कि यह अचार 6 महीने से लेकर 1 साल तक खराब नहीं होता. समय के साथ इसका स्वाद और भी बढ़ता जाता है.
बुरहानपुर. ठंड के दिनों में कुछ चटपटा बनाने का सोच रहे हैं? तो क्यों न घर पर मिर्ची और लहसुन का अचार बनाएं. इसके लिए आपको मिर्ची, लहसुन, राई की दाल, हल्दी, नमक और नींबू की जरूरत होगी. इस अचार की खासियत है कि यह 6 महीने तक खराब नहीं होता और समय के साथ इसका स्वाद और भी बेहतर हो जाता है. आप इसे आसानी से घर पर बना सकते हैं.
लोकल 18 की टीम ने अचार बनाने वाली महिला फूलाबाई से बात की. उन्होंने बताया कि आप भी ठंड के दिनों में मोटी मिर्च और लहसुन का अचार घर पर तैयार कर सकते हैं. इसे बनाना बहुत ही आसान है और कम खर्च में तैयार किया जा सकता है. इसके लिए मोटी हरी मिर्च, लहसुन की कलियां, राई, तेल, नींबू का रस, नमक और गुड़ की आवश्यकता होती है. इसे बनाने में 3 दिन लगते हैं, लेकिन यह 6 महीने से 1 साल तक खराब नहीं होता.
ऐसे बना सकते हैं अचार
मोटी मिर्च का अचार बनाने के लिए 1 किलो मिर्च लें, काटकर बीज निकाल दें. 700 ग्राम तेल गर्म करें और मिर्च को प्लास्टिक के बर्तन में डालें. तेल डालें, फिर राई की दाल, नींबू का रस और नमक मिलाकर कांच की बरनी में भर दें.
लहसुन का अचार बनाने के लिए 1 किलो लहसुन की कलियां लें, छिलका निकालें. प्लास्टिक के बर्तन में डालें, 700 ग्राम तेल गर्म कर राई की दाल मिलाएं और लहसुन में डालें. ऊपर से नींबू का रस और नमक मिलाकर कांच की बरनी में भर दें. 7-8 दिन धूप में रखें. आपका अचार तैयार हो जाएगा और इसे 1 साल तक खा सकते हैं.
About the Author
Dallu Slathia is a seasoned digital journalist with over 7 years of experience, currently leading editorial efforts across Madhya Pradesh and Chhattisgarh. She specializes in crafting compelling stories across …और पढ़ें
.