BSNL ने अपने ग्राहकों को नए साल में एक बड़ी राहत दी है. सरकारी टेलीकॉम कंपनी ने अपने BSNL Spark Fiber प्लान में खास ऑफर पेश किया है, जो खासतौर पर ब्रॉडबैंड यूजर्स के लिए फायदेमंद है. इस ऑफर की जानकारी BSNL ने अपने आधिकारिक X (पहले ट्विटर) अकाउंट के जरिए दी है. इसके साथ ही कंपनी ने कुछ मोबाइल रिचार्ज प्लान्स में भी अतिरिक्त डेटा देने की घोषणा की है.
BSNL के नए Spark Fiber प्लान के तहत ग्राहकों को ₹399 प्रति महीने में 50Mbps की हाई-स्पीड इंटरनेट स्पीड मिलती है. इस प्लान में कुल 3,300GB डेटा दिया जा रहा है, जो आम घरेलू इस्तेमाल के लिए काफी माना जा सकता है. इसके अलावा, इस प्लान में अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग का फायदा भी शामिल है. हालांकि, इस प्लान में किसी भी तरह का OTT सब्सक्रिप्शन नहीं दिया जा रहा है.
यह खास ऑफर केवल पहले 12 महीनों के लिए मान्य है. यानी एक साल पूरा होने के बाद, 13वें महीने से इसी प्लान के लिए ग्राहकों को ₹449 प्रति माह चुकाने होंगे. जो लोग अभी नया फाइबर कनेक्शन लेने की सोच रहे हैं या कम कीमत में तेज इंटरनेट चाहते हैं, उनके लिए यह एक अच्छा विकल्प साबित हो सकता है.
फोटो:X.
कैसे मिलेगा ऑफर
इस ऑफर का फायदा उठाने के लिए ग्राहकों को ज्यादा मेहनत नहीं करनी होगी. BSNL Fiber यूजर्स को बस 1800 4444 नंबर पर WhatsApp के जरिए “HI” भेजना होगा, जिसके बाद प्लान एक्टिवेट करने का प्रोसेस शुरू हो जाएगा.
इसके अलावा, BSNL ने अपने कुछ मोबाइल रिचार्ज प्लान्स में भी 0.5GB अतिरिक्त डेटा प्रतिदिन देने का ऐलान किया है. यह सुविधा पहले क्रिसमस ऑफर के तौर पर शुरू की गई थी, जिसे अब 31 जनवरी 2026 तक बढ़ा दिया गया है. अच्छी बात यह है कि इसके लिए ग्राहकों को कोई अलग से पैसा नहीं देना होगा.
₹225, ₹347, ₹485 और ₹2399 वाले रिचार्ज प्लान्स में अब पहले से ज्यादा डेटा मिलेगा. यानी कि BSNL का यह कदम उन यूजर्स के लिए फायदेमंद है जो कम कीमत में ज्यादा इंटरनेट और बेहतर सुविधाएं चाहते हैं
.