नाबालिग से गैंगरेप, पुलिस ने 3 आरोपियों को पकड़ा: मैहर में 2 की तलाश जारी, दोस्तों के साथ घूमने पहुंची थी – Satna News


मैहर जिले में नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में 3 लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। नाबालिग अपने दो दोस्तों के साथ बाइक पर पहाड़ी पर घूमने गई थी। आरोप है कि लौटते समय 3 लोगों ने रास्ते में उन्हें रोका, नाबालिग से अश्लील हरकत कीं। दोस्तों ने रोका तो उन्हें पीटा। इसके बाद नाबालिग के एक ने एक ने दुष्कर्म किया। इस मामले में 5 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। दो लोगों को पुलिस ढूंढ रही है। मामला शनिवार शाम का है। रविवार को तीन लोगों को हिरासत में लिया है। सब्जी लेने घर से निकली थी नाबालिग
पुलिस के अनुसार 14 वर्षीय पीड़िता शनिवार शाम को घर से सब्जी लेने निकली थी। इस दौरान रास्ते में ही उसे उसके दो दोस्त मिल गए। वह उसे बाइक पर घुमाने के लिए पहाड़ी की तरफ ले गए। कुछ देर मंदिर में बैठने और आसपास घूमने के बाद, जब तीनों लौट रहे थे, तो रास्ते में एक बाइक पर सवार तीन अज्ञात लोगों ने उन्हें रोक लिया। आरोपियों ने लड़की के साथ अश्लील हरकतें शुरू कर दीं। जब नाबालिग के दोस्तों ने इसका विरोध किया, तो दो आरोपियों ने उन्हें पकड़ लिया, जबकि तीसरा युवक किशोरी को पहाड़ी के पीछे ले गया और उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। जानकारी के अनुसार, आरोपियों ने घटना का वीडियो भी बनाया। इसी दौरान, रास्ते से गुजर रहे कुछ ग्रामीणों की नजर उन पर पड़ी। ग्रामीणों को देखते ही तीनों आरोपी मौके से फरार हो गए। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे पुलिसकर्मी
ग्रामीणों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और पीड़िता को थाने ले आए। परिजनों को भी थाने बुलाया गया और उनकी मौजूदगी में पूछताछ के बाद पांच आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, पीड़िता को घुमाने ले जाने वाले उसके दोस्तों सहित तीन लोगों को रविवार देर शाम हिरासत में ले लिया गया है। शेष दो आरोपियों की तलाश जारी है। .

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *