Lava Blaze Duo 3:अब कम दाम में भी मिल जाएगा दो डिस्प्ले वाला फोन, आज होने वाला है लॉन्च, मिलेगी दमदार बैटरी

लावा के नए स्मार्टफोन Lava Blaze Duo 3 को लेकर कई दिनों से काफी चर्चा है. अब ये भारत में एंट्री करने के लिए तैयार है. फोन भारत में आज यानी कि 19 जनवरी को लॉन्च किया जाएगा. लॉन्च से पहले ही कंपनी ने इसके डिजाइन और कुछ खास फीचर्स को टीज़ करना शुरू कर दिया है, जिससे यह फोन काफी चर्चा में आ गया है. Lava Blaze Duo 3 खासतौर पर अपने डुअल-डिस्प्ले डिजाइन की वजह से अलग पहचान बनाने वाला है.

डिजाइन की बात करें तो Lava Blaze Duo 3 मैट फिनिश के साथ आएगा. इसका बैक पैनल फ्लैट है और किनारे हल्के घुमावदार दिए गए हैं, जिससे फोन देखने में प्रीमियम लगता है. कंपनी ने इसे ऑफ-व्हाइट और ब्लैक कलर ऑप्शन में टीज़ किया है. सबसे खास बात यह है कि कैमरा मॉड्यूल के साथ ही पीछे की तरफ एक सेकेंडरी डिस्प्ले दी गई है.

इस स्मार्टफोन में आगे की तरफ 6.67-इंच की फुल HD+ AMOLED पंच-होल डिस्प्ले मिलेगी, जो शानदार विजुअल एक्सपीरिएंस देगी. वहीं पीछे की तरफ 1.6-इंच की AMOLED सेकेंडरी स्क्रीन दी गई है, जिसका इस्तेमाल नोटिफिकेशन देखने, कॉल अलर्ट और अन्य जरूरी जानकारी के लिए किया जा सकेगा.

परफॉर्मेंस के मामले में Lava Blaze Duo 3 में MediaTek Dimensity 7060 प्रोसेसर दिया जाएगा. इसके साथ फोन में 6GB LPDDR5 RAM और 128GB UFS 3.1 स्टोरेज मिलेगी, जिससे ऐप्स तेजी से खुलेंगे और मल्टीटास्किंग आसान होगी. यह स्मार्टफोन Android 15 पर काम करेगा, जो इसे लेटेस्ट सॉफ्टवेयर एक्सपीरियंस देगा.

मिलेगी दमदार बैटरी
बैटरी की बात करें तो इसमें 5,000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 33W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है. इसके अलावा फोन में स्टीरियो स्पीकर्स, इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और IR ब्लास्टर जैसे फीचर्स भी मिलेंगे.

Lava Blaze Duo 3 मिड-रेंज सेगमेंट में एक अलग और इनोवेटिव विकल्प बन सकता है. ड्यूल-डिस्प्ले, दमदार बैटरी और लेटेस्ट एंड्रॉयड के साथ यह फोन उन यूज़र्स के लिए खास हो सकता है, जो कुछ नया और अलग ट्राय करना चाहते हैं.

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *