सागर| रुद्राक्ष धाम मंदिर परिसर में 31 जनवरी से 6 फरवरी तक होने वाली श्रीराम कथा व श्री दक्षिणमुखी हनुमानजी मंदिर में प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम की तैयारियां व्यापक स्तर पर जारी हैं। पूर्व गृहमंत्री खुरई विधायक भूपेंद्र सिंह ने रुद्राक्ष धाम मंदिर में भगवान राधाकृष्ण के दर्शन कर मंदिर प्रांगण पहुंचकर तैयारियों का निरीक्षण किया। जरूरी दिशा-निर्देश दिए। .