Last Updated:
Male Fertility and Age: महिलाएं मेनोपॉज के बाद मां नहीं बन सकती हैं, जो अक्सर 50 साल के आसपास होता है. पुरुषों की बात करें, तो वे ज्यादा उम्र में भी पिता बन सकते हैं, लेकिन उम्र के साथ स्पर्म क्वालिटी खराब हो जाती है. साइंस के अनुसार 25 से 35 साल की उम्र पिता बनने के लिए सबसे बेहतर मानी जाती है. 40 साल के बाद पिता बनने में कई मुश्किलें आ सकती हैं.
Can Men Have Babies at Any Age: उम्र बढ़ने के साथ महिला और पुरुष दोनों की फर्टिलिटी में गिरावट आने लगती है. महिलाओं की फर्टिलिटी 20 से 30 साल की उम्र तक सबसे अच्छी होती है और इसके बाद यह कम होने लगती है. 35 साल के बाद महिलाओं के लिए मां बनना मुश्किल हो जाता है और 40 के बाद प्रेग्नेंसी की संभावना काफी कम हो जाती है. आजकल IVF जैसी तकनीक उपलब्ध हैं, लेकिन फिर भी मेनोपॉज के बाद महिलाओं के लिए मां बनना आसान नहीं है. फर्टिलिटी को लेकर अक्सर महिलाओं की बात होती है, लेकिन उम्र बढ़ने के साथ पुरुषों की फर्टिलिटी भी खराब होने लगती है. कई लोग मानते हैं कि पुरुष 80-90 साल तक भी पिता बन सकते हैं, लेकिन ऐसा नहीं है. 40-50 की उम्र के बाद पिता बनना आसान नहीं होता है.
वैज्ञानिकों के अनुसार पुरुष किशोरावस्था के बाद से स्पर्म बनाना शुरू कर देते हैं और तकनीकी रूप से जीवनभर स्पर्म बनते रहते हैं. पुरुष 60, 70 या उससे अधिक उम्र में भी बच्चे पैदा कर सकते हैं. हालांकि इसका यह मतलब नहीं है कि हर उम्र में स्पर्म की क्वालिटी एक जैसी रहती है. उम्र बढ़ने के साथ स्पर्म काउंट, स्पर्म की मूवमेंट और डीएनए क्वालिटी में धीरे-धीरे गिरावट आने लगती है. रिसर्च बताती हैं कि 30 की उम्र के बाद पुरुषों की फर्टिलिटी में हल्का बदलाव शुरू हो जाता है और 40 के बाद यह असर साफ दिखने लगता है. इस उम्र के बाद गर्भधारण में ज्यादा समय लग सकता है. साथ ही स्पर्म में जेनेटिक म्यूटेशन का खतरा भी बढ़ जाता है, जिसका असर बच्चे की सेहत पर पड़ सकता है. कुछ स्टडीज में ऑटिज्म और सिजोफ्रेनिया जैसी बीमारियों का रिस्क भी उम्रदराज पिता से जोड़ा गया है. ऐसे में ज्यादा उम्र में पिता बनना बच्चे के लिए भी रिस्की होता है.
एक्सपर्ट्स की मानें तो उम्र के अलावा लाइफस्टाइल का भी पिता बनने की क्षमता पर बड़ा असर पड़ता है. स्मोकिंग, शराब, मोटापा, तनाव, नींद की कमी और गलत खानपान स्पर्म क्वालिटी को नुकसान पहुंचा सकते हैं. नियमित एक्सरसाइज, संतुलित डाइट, पर्याप्त नींद और स्ट्रेस मैनेजमेंट से उम्र बढ़ने के बावजूद फर्टिलिटी को बेहतर बनाए रखा जा सकता है. यानी सही आदतें उम्र के असर को काफी हद तक कम कर सकती हैं. आखिर में यह कहा जा सकता है कि पुरुषों के लिए पिता बनने की कोई उम्र सीमा तो नहीं है, लेकिन उम्र के साथ जोखिम जरूर बढ़ते हैं. अगर कोई पुरुष पिता बनने की योजना बना रहा है, तो 35-40 की उम्र तक यह फैसला ज्यादा सुरक्षित होता है.
About the Author
अमित उपाध्याय News18 Hindi की लाइफस्टाइल टीम के अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 9 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे हेल्थ, वेलनेस और लाइफस्टाइल से जुड़ी रिसर्च-बेस्ड और डॉक्टर्स के इंटरव्…और पढ़ें
.