Last Updated:
Jalor News: सर्दियों में ठंडी हवा और नमी की कमी के कारण होंठ अक्सर रूखे और फटने लगते हैं. देसी घी, शहद, नारियल तेल और दूध की मलाई जैसे प्राकृतिक नुस्खे होंठों को गहराई से पोषण देते हैं, नमी बनाए रखते हैं और फटे हिस्सों को भरने में मदद करते हैं. साथ ही, सही आदतें अपनाकर—जैसे पर्याप्त पानी पीना और होंठों को बार-बार चाटने से बचना—आप सर्दियों में मुलायम और स्वस्थ होंठों का आनंद ले सकते हैं.
सर्दियों में ठंडी हवा और नमी की कमी के कारण होंठ सबसे पहले रूखे होने लगते हैं. पानी कम पीना और बार-बार होंठों पर जीभ फेरना भी इन्हें और ज्यादा फटा हुआ बना देता है. समय पर देखभाल न हो तो होंठों से खून तक आने लगता है, जिससे जलन और दर्द बढ़ जाता है. ऐसे में सर्दियों की शुरुआत से ही होंठों की देखभाल जरूरी हो जाती है, ताकि यह परेशानी गंभीर रूप न ले.

नारियल तेल और दूध की मलाई सर्दियों में होंठों की देखभाल के लिए बेहद फायदेमंद मानी जाती है. इनमें मौजूद प्राकृतिक तत्व होंठों को लंबे समय तक नमी प्रदान करते हैं. रोजाना या दिन में दो बार इनका उपयोग करने से होंठों की दरारें भरने लगती हैं, कुछ ही दिनों में होंठ मुलायम और स्वस्थ दिखाई देने लगते हैं.

हफ्ते में एक-दो बार चीनी और देसी घी मिलाकर हल्का स्क्रब करना भी दादी मां का खास नुस्खा है. इससे होंठों पर जमी मृत त्वचा साफ हो जाती है और नई त्वचा उभरने लगती है. स्क्रब बहुत हल्के हाथ से करना चाहिए, ताकि होंठों को नुकसान न पहुंचे, स्क्रब के बाद घी या तेल लगाने से होंठों की नमी बनी रहती है.
Add News18 as
Preferred Source on Google

दादी के नुस्खों के साथ-साथ सही आदतें अपनाना भी उतना ही जरूरी है. सर्दियों में पर्याप्त मात्रा में पानी पीना, होंठों को बार-बार चाटने से बचना और बाहर निकलते समय होंठों पर तेल या घी लगाना फायदेमंद होता है. इन छोटी-छोटी आदतों को रोजमर्रा की जिंदगी में शामिल कर फटे होंठों की समस्या से आसानी से बचा जा सकता है.
.