Rahul Gandhi Indore Visit Today LIVE: राहुल गांधी बॉम्बे हॉस्पिटल पहुंचे, दूषित पानी से प्रभावित परिवारों से मुलाकात करेंगे

Last Updated:

Rahul Gandhi Indore Visit Today: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी आज इंदौर दौरे पर रहेंगे. वे भागीरथपुरा में दूषित पानी से प्रभावित परिवारों और हॉस्पिटल में भर्ती पीड़ितों से मुलाकात करेंगे.

Rahul Gandhi Indore Visit Today: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी आज इंदौर के दौरे पर रहेंगे. वे भागीरथपुरा इलाके में दूषित पेयजल से प्रभावित परिवारों से मुलाकात करेंगे. राहुल गांधी पीड़ितों की समस्याओं को सीधे उनसे सुनेंगे और हालात की जानकारी लेंगे. इसके बाद राहुल गांधी बॉम्बे हॉस्पिटल जाकर वहां भर्ती पीड़ितों से भी मुलाकात करेंगे और उनके स्वास्थ्य की जानकारी लेंगे. राहुल गांधी पीड़ित परिवारों के बच्चों से भी मिलेंगे और उनका हालचाल जानेंगे. यह दौरा दूषित पानी से प्रभावित लोगों की स्थिति को समझने और उनकी आवाज़ को सामने लाने के लिए किया जा रहा है.

राहुल गांधी बॉम्बे हॉस्पिटल पहुंचे

राहुल गांधी इंदौर पहुंचे
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी आज इंदौर पहुंचे. वे इंदौर एयरपोर्ट पर पहुंचने के बाद सीधे बॉम्बे हॉस्पिटल के लिए रवाना हुए. राहुल गांधी वहां भर्ती मरीजों का हाल-चाल जानेंगे और उनकी समस्याओं को सीधे सुनेंगे. उनका यह दौरा भागीरथपुरा इलाके के दूषित पानी से प्रभावित परिवारों से मिलने के लिए किया जा रहा है.

क्या है पूरा कार्यक्रम
इंदौर कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी आज इंदौर दौरे पर रहेंगे. वे करीब 3 घंटे इंदौर में रहेंगे. राहुल गांधी 11:00 बजे स्पेशल फ्लाइट से इंदौर पहुंचेंगे, इसके बाद 11:45 बजे बॉम्बे हॉस्पिटल जाकर मरीजों का हाल-चाल जानेंगे. 12:45 बजे भागीरथपुरा पहुंचकर दूषित पानी से प्रभावित पीड़ित परिवारों से मुलाकात करेंगे. मीडिया से बातचीत के बाद 2:30 बजे दिल्ली के लिए रवाना होंगे.

About the Author

Deepti Sharma

Deepti Sharma, currently working with News18MPCG (Digital), has been creating, curating and publishing impactful stories in Digital Journalism for more than 6 years. Before Joining News18 she has worked with Re…और पढ़ें

homemadhya-pradesh

Indore Visit Today LIVE: राहुल गांधी बॉम्बे हॉस्पिटल पहुंचे

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *