सर्दियों में देसी गाय का घी सेहत के लिए अमृत समान, 1 चम्मच डेली खाने से बूस्ट होगी इम्यूनिटी, त्वचा दिखेगी चमकदार, ऐसे करें सेवन

Last Updated:

Health benefits of Ghee: घी का इस्तेमाल आप सभी हर दिन किसी ना किसी रूप में करते होंगे. कोई घी से दाल में तड़का लगाता है तो कोई पराठे सेंकता है. हालांकि, काफी लोग घी खाने से दूर भागते हैं, क्योंकि उन्हें लगता है कि इससे वजन बढ़ सकता है. लेकिन, ऐसा नहीं है. घी में हेल्दी फैट्स होते हैं, जो आपका वजन नहीं बढ़ाते हैं. आयुर्वेद में गाय के घी को काफी फायदेमंद बताते हुए इसे अमृत समान कहा है. यह शरीर के लिए काफी पौष्टिक और फायदेमंद होता है. चलिए जानते हैं गाय के घी के सेवन के फायदों के बारे में यहां…

भारत सरकार के आयुष मंत्रालय के अनुसार, घी किसी भी भोजन का स्वाद बढ़ाने के साथ ही सेहत के लिए भी कई तरह से फायदेमंद है. घी की तासीर गर्म होती है, इसलिए सर्दियों में इसका सेवन जरूर करना चाहिए. इससे शरीर गर्म रहने के साथ ही ऊर्जा भी भरपूर मिलती है. पीढ़ियों से भारतीय घरों में इस्तेमाल होने वाला देसी घी आज भी उतना ही खास है. इसमें प्राकृतिक गुणों की भरमार है, जो आधुनिक जीवन की कई समस्याओं का समाधान करता है.

घी में मौजूद पोषक तत्वों की बात करें तो इसमें कई तरह के विटामिंस होते हैं जैसे विटामिन ए, ई, डी, के, हेल्दी फैटी एसिड जैसे ओमेगा-3, ओमेगा-6, लिनोलिक एसिड, ब्यूटिरिक एसिड (जो आंतों को हेल्दी रखे), साथ ही एंटीऑक्सीडेंट गुण भी मौजूद होते हैं. ओमेगा-3, ओमेगा-9 फैटी एसिड हार्ट को हेल्दी रखने के लिए जरूरी हैं.

आयुर्वेद के अनुसार, यदि आप सही मात्रा में घी का सेवन करते हैं तो ये आपके लिए अमृत साबित हो सकता है. इसे डाइट में सीमित मात्रा में शामिल करके आप प्राकृतिक तरीके से मजबूत हड्डियां, मजबूत इम्यूनिटी और तनाव कम कर सकते हैं. घी स्किन को भी चमकदार बनाता है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

घी पाचन अग्नि को तेज करता है. आंतों को चिकना रखता है. पोषक तत्वों के अवशोषण में मदद करता है. यह इम्यूनिटी को मजबूत बनाता है, जिससे रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है. इस तरह से आप इंफेक्शन से बचे रह सकते हैं. घी में मौजूद विटामिन डी हड्डियों को मजबूत करते हैं. जोड़ों में इंफ्लेमेशन और दर्द को दूर करने में फायदेमंद हो सकता है. इसके रेगुलर सेवन से आप ऑस्टियोपोरोसिस जैसी समस्याओं से भी बचे रह सकते हैं.

आजकल काफी लोग स्ट्रेस, एंजायटी से घिरे रहते हैं. ऐसे में घी दिमाग को शांत करता है. नींद नहीं आती है तो इसे सुधारता है. मानसिक सेहत को बेहतर बनाता है. घी को कुछ लोग स्किन, होठों पर भी अप्लाई करते हैं. घी को त्वचा पर अप्लाई करने से गहरा पोषण मिलता है. इससे ठंड में स्किन और लिप्स ड्राई होकर फटेंगे नहीं. बालों के लिए भी बेहद फायदेमंद है. इसके नियमित सेवन से त्वचा सॉफ्ट, चमकदार और जवां बनी रहती है. साथ ही झुर्रियों और दाग-धब्बों को भी कम करता है.

ghee health benefits

आयुर्वेदाचार्य बताते हैं कि रोजाना सुबह खाली पेट गुनगुने पानी या दूध में एक चम्मच घी मिलाकर पिएं. घी को रोटी, सब्जी, दाल या खिचड़ी में थोड़ा डालकर भी खा सकते हैं. रात को सोने से पहले गर्म दूध में घी मिलाकर पिएं. यह तनाव कम करता है. अच्छी नींद लाता है.

ghee health benefits

घी के सेवन का सही तरीका: हेल्थ एक्सपर्ट के अनुसार, घी की मात्रा संतुलित रखें. सामान्य व्यक्ति के लिए 1 से 2 चम्मच घी एक दिन में खाना पर्याप्त है. इससे अधिक मात्रा से कफ बढ़ सकता है. देसी गाय का घी सबसे अच्छा हेल्दी और पौष्टिक माना जाता है. हालांकि, आपको जो सूट करे, वही खाएं.

homelifestyle

सर्दियों में गाय का घी सेहत के लिए अमृत समान, 1 चम्मच खाने से होंगे ये फायदे

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *