शनिवार का टैरोकार्ड राशिफल: मेष राशि वालों को निवेश से फायदा और कर्क राशि वालों को प्रमोशन मिलने की संभावना है

  • Hindi News
  • Jeevan mantra
  • Jyotish
  • Aaj Ka Tarot Rashifal (Horoscope Today) | Daily Tarot Rashifal Saturday (17 January 2026), Daily Zodiac Forecast: Singh Rashi, Kanya, Aries, Taurus, Gemini Cancer Libra, And Other Signs

3 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

17 जनवरी, शनिवार को मेष राशि वालों को अधिकार मिलेंगे। बड़े फैसलों से करियर मजबूत होगा। निवेश में फायदा होने के योग हैं। कर्क राशि वालों को किसी से सहयोग मिलेगा। जिससे फायदा होगा। प्रमोशन होने की संभावना है।

कन्या राशि वालों को नेटवर्क से फायदा होगा, बोनस या इंसेंटिव जैसी खुशखबरी मिल सकती है। वृश्चिक राशि वालों को प्रमोशन या जिम्मेदारी मिलने के योग हैं।

टैरोकार्ड रीडर डॉ. बबीना से जानिए कैसा रहेगा आपका दिन…

मेष – द एम्परर

आपके द्वारा लिए गए फैसलों को घर के सभी सदस्य गंभीरता और सम्मान के साथ स्वीकार करेंगे। पिता या किसी वरिष्ठ परिजन की समझदारी भरी सलाह से लंबे समय से अटकी बडी परेशानियों का समाधान निकल सकता है। रिश्तेदारों के साथ अधिकार, जिम्मेदारी या पारिवारिक दायित्व से जुड़ा विषय सामने आ सकता है। आर्थिक स्थिति मजबूत और स्थिर रहेगी। सोच-समझकर किया गया निवेश लाभ दे सकता है।

करियर – कामकाज और प्रोजेक्ट पर पकड बनाए रखने से वरिष्ठ अधिकारियों का भरोसा और समर्थन मिलेगा। प्रशासन, सेना, पुलिस या सरकारी क्षेत्र से जुडे लोगों के लिए समय लाभकारी रह सकता है। लव – रिश्ते में साफ साफ बात करना जरूरी रहेगा। पार्टनर के प्रति कठोर या आदेशात्मक रवैया टकराव बढा सकता है, इसलिए संवाद और समझदारी को प्राथमिकता दें। विवाहित लोग रिश्ते को स्थिर दिशा देने के लिए व्यावहारिक निर्णय ले सकते हैं। हेल्थ – रीढ की हड्डी, घुटनों या हड्डियों से जुड़ी पुरानी समस्या उभर सकती है। हार्मोनल असंतुलन या ब्लड प्रेशर से जुडे मामलों में समय पर जांच कराना लाभकारी रहेगा। लकी रंग – ग्रे, लकी नंबर – 4

वृषभ – नाइन ऑफ वांड्स

घर के किसी सदस्य के व्यवहार या सोच में बदलाव महसूस होगा। बच्चों को अनुशासन में रखने की कोशिशों में रुकावट आ सकती है। किसी पुराने रिश्तेदार का सहयोग अचानक सामने आ सकता है। आर्थिक स्थिति फिलहाल स्थिर रहेगी, लेकिन पुराने कर्ज, उधार या लंबित भुगतान को लेकर चिंता रह सकती है। व्यापारियों को पुराने नुकसान की भरपाई के लिए धैर्य और लगातार प्रयास करना होगा।

करियर – चुनौतियां चाहे जितनी हों, आप मजबूती से डटे रहेंगे। सरकारी, तकनीकी या प्रोफेशनल क्षेत्र से जुडे लोगों को अधूरे काम दोबारा सही ढंग से पूरा करने का मौका मिल सकता है। मेहनत ज्यादा रहेगी, लेकिन वरिष्ठों का समर्थन बना रहेगा। लव – पुराने मतभेद अब भी असर दिखा सकते हैं। पार्टनर के साथ भावनात्मक दूरी महसूस हो सकती है। विवाहित लोग पुरानी बातों को लेकर उलझ सकते हैं, जिससे तनाव बढेगा। सिंगल लोगों के मन में पुराने अनुभव या भावनात्मक चोट उभर सकती है। हेल्थ – पीठ दर्द, कंधों में जकड़न या मांसपेशियों में खिंचाव रह सकता है। नींद कम होना और ज्यादा सोच-विचार तनाव बढा सकता है। आराम, नियमित योग और हल्का व्यायाम मदद करेगा। लकी रंग – ब्राउन, लकी नंबर – 8

मिथुन – एट ऑफ कप्स

घर में किसी सदस्य का अचानक फैसला माहौल को असहज और भारी बना सकता है। बुजुर्ग भावनात्मक रूप से संवेदनशील रहेंगे, इसलिए उनकी बात सुनना और समय देना जरूरी होगा। बीती बातों की याद ताजा हो सकती है। दूर के रिश्तेदार संपर्क कर सकते हैं या मिलने का योग बन सकता है। व्यापारी किसी सौदे या योजना को छोडने का मन बना सकते हैं, जो आगे चलकर सही साबित हो सकता है।

करियर – मीडिया, कस्टमर सर्विस, कंसल्टेंसी या हॉस्पिटैलिटी से जुडे लोगों को असंतुष्टि महसूस हो सकती है। आप तय करेंगे कि किन जिम्मेदारियों से पीछे हटना बेहतर है। कुछ लोग अस्थायी ब्रेक या नौकरी बदलने पर गंभीरता से सोच सकते हैं। लव – रिश्ते में दूरी और ठंडापन बढ सकता है। बातचीत की कमी, गलतफहमी और मनमुटाव से मन उदास रह सकता है। विवाहित लोग एक-दूसरे की भावनात्मक जरूरतों को अनजाने में नजरअंदाज कर सकते हैं। हेल्थ – पुराने घाव, नसों की कमजोरी या दर्द से जुड़ी समस्या फिर उभर सकती है। ध्यान, प्राणायाम और हल्की योग दिनचर्या मानसिक व शारीरिक संतुलन में मदद करेगी। लकी रंग – सी ग्रीन, लकी नंबर – 5

कर्क – सिक्स ऑफ पेंटाकल्स

परिवार में सहयोग और सहायता की भावना बनी रहेगी। कुछ सदस्य आपसे मदद की उम्मीद रख सकते हैं। किसी करीबी की आर्थिक जरूरत पूरी करने की जिम्मेदारी आपके ऊपर आ सकती है, जिससे संतोष मिलेगा। बच्चों को पढाई या रचनात्मक गतिविधि में प्रोत्साहन मिलेगा। कोई पुराना मित्र उपहार या सहयोग देकर आपको चौंका सकता है। व्यापारियों को साझेदारी से फायदा मिलने के संकेत हैं।

करियर – बैंकिंग, एनजीओ, सामाजिक सेवा, फाइनेंस या अकाउंटिंग से जुडे लोगों को सराहना और आर्थिक प्रोत्साहन मिल सकता है। पदोन्नति या वेतन वृद्धि पर सकारात्मक चर्चा आगे बढ सकती है। टीमवर्क मजबूत रहेगा। लव – रिश्ते में बराबरी, समझदारी और संतुलन बना रहेगा। पार्टनर एक-दूसरे की भावनात्मक और व्यावहारिक जरूरतों का ध्यान रखेंगे। दांपत्य जीवन में पुरानी गलतफहमी सुधारने का मौका मिलेगा। छोटे सरप्राइज रिश्ते में मिठास बढाएंगे। हेल्थ – पैरों में थकावट, सूजन या ब्लड सर्कुलेशन से जुड़ी परेशानी हो सकती है। आयरन की कमी या कमजोरी महसूस हो सकती है। शुगर वाले लोग खानपान और दिनचर्या पर खास ध्यान दें। लकी रंग – नेवी ब्लू, लकी नंबर – 2

सिंह – टू ऑफ कप्स

घर में तालमेल, सहयोग और समझदारी बनी रहेगी। किसी कार्यक्रम या छोटे उत्सव की योजना बन सकती है। रिश्तेदार के साथ पुराना मतभेद बातचीत से सुलझ सकता है। व्यापारियों को साझेदारी से जुड़ा लाभदायक और संतुलित प्रस्ताव मिल सकता है।

करियर – फाइन आर्ट्स, काउंसलिंग, इवेंट मैनेजमेंट और पब्लिक रिलेशन से जुडे लोगों को महत्वपूर्ण मीटिंग या प्रस्ताव मिल सकता है। पार्टनरशिप से जुडे निर्णय लाभकारी रहेंगे। नई नौकरी, कॉन्ट्रैक्ट या प्रोजेक्ट पर बातचीत सकारात्मक दिशा में बढ सकती है। लव – प्रेम जीवन में मिठास और भावनात्मक गहराई बनी रहेगी। आपसी ईमानदारी और संवेदनशीलता बढेगी। किसी खास बातचीत से रिश्ते को नई दिशा मिल सकती है। हेल्थ – ब्लड प्रेशर या दिल की धडकन अनियमित होने की आशंका रह सकती है, खासकर जिनको पहले से समस्या है। भावनाएं सक्रिय रहेंगी, इसलिए कभी-कभी बेचैनी हो सकती है। लकी रंग – पीच, लकी नंबर – 1

कन्या – थ्री ऑफ कप्स

घर में उत्सव जैसा माहौल रहेगा। किसी छोटे आयोजन या मेहमानों के आने से रौनक बढेगी। परिवार के युवा सदस्य उपलब्धि की खुशखबरी दे सकते हैं। पुराने दोस्तों से मुलाकात या लंबी बातचीत संभव है। व्यापारियों को सामाजिक संपर्क और नेटवर्क से लाभ मिल सकता है।

करियर – मीडिया, फैशन, इवेंट प्लानिंग और क्रिएटिव फील्ड से जुडे लोगों को प्रतिभा के दम पर नई पहचान मिल सकती है। प्रमोशन, इंसेंटिव या बोनस से जुड़ी अच्छी खबर मिल सकती है। लव – प्रेम जीवन में उत्साह और गर्मजोशी रहेगी। कपल्स क्वालिटी टाइम बिताएंगे। भविष्य, यात्रा या किसी योजना पर साथ मिलकर काम करने का मन बनेगा। हेल्थ – एसिडिटी, गैस या अपच परेशान कर सकता है, खासकर तैलीय या बाहर का खाना लेने पर। मानसिक रूप से आप संतुलित रहेंगे, जिससे ऊर्जा बनी रहेगी। लकी रंग – पर्ल व्हाइट, लकी नंबर – 6

तुला – द मून

घर का माहौल रहस्यमय, उलझा हुआ और असमंजस से भरा रह सकता है। किसी सदस्य की बातें स्पष्ट न होने से गलतफहमी या भ्रम बन सकता है। बुजुर्ग किसी पुरानी चिंता या स्मृति को लेकर परेशान रह सकते हैं। कोई रिश्तेदार अपनी बात छुपा सकता है या स्थिति को अलग ढंग से पेश कर सकता है।

करियर – रिसर्च, साइकोलॉजी, सुरक्षा, जांच या इंटेलिजेंस से जुडे लोगों को सावधानी रखनी होगी। कागजी त्रुटि, दस्तावेज की कमी या अधूरी जानकारी से काम अटक सकता है। लव – रिश्ते में भ्रम, अनिश्चितता और असुरक्षा बढ सकती है। पारदर्शिता की कमी महसूस होगी, जिससे संदेह जन्म ले सकता है। कोई अहम बात छुपाई जा सकती है, इसलिए स्पष्ट बातचीत जरूरी है। हेल्थ – चिंता से मानसिक थकान बढेगी। नींद प्रभावित हो सकती है। शांत माहौल में समय बिताएं, स्क्रीन टाइम कम करें और गहरी सांसों का अभ्यास करें। लकी रंग – क्रिमसन, लकी नंबर – 9

वृश्चिक – नाइन ऑफ कप्स

घर का माहौल संतोष और प्रसन्नता से भरा रहेगा। किसी उपलब्धि या लक्ष्य पूर्ति से उत्सव जैसा वातावरण बन सकता है। बच्चों के व्यवहार में सकारात्मक सुधार दिखेगा। परिवार का सहयोग और प्रोत्साहन मिलेगा। किसी रिश्तेदार से जुड़ी शुभ सूचना मिल सकती है। व्यापारियों को पुराने प्रयासों का अच्छा फल मिल सकता है, जो आर्थिक रूप से फायदा देगा।

करियर – कला, संगीत, लेखन, काउंसलिंग या रचनात्मक क्षेत्र में सफलता, पहचान और सराहना मिलने के योग हैं। प्रमोशन या जिम्मेदारी बढ़ने का संकेत मिल सकता है। लव – पार्टनर के साथ समझ और भावनात्मक जुड़ाव गहरा होगा। साथ समय बिताने या घूमने का अवसर मिल सकता है। सिंगल लोगों को पुराने मित्र या परिचित से प्रस्ताव मिल सकता है। हेल्थ – सक्रियता बनी रहेगी। पुरानी समस्या में राहत के संकेत हैं। हल्की सूजन या थकान हो सकती है, लेकिन आराम और सही दिनचर्या से सुधार होगा। लकी रंग – वार्म येलो, लकी नंबर – 3

धनु – टेन ऑफ वांड्स

घर की जिम्मेदारियों का बोझ बढ सकता है, जिससे मानसिक और शारीरिक थकान महसूस होगी। परिवार के किसी सदस्य को आपके सहयोग की जरूरत पड़ेगी, पर इससे दबाव भी बढेगा। बच्चों को अनुशासन में रखना चुनौती बन सकता है। रिश्तेदारों से दूरी या गलतफहमी हो सकती है। व्यापारियों को आर्थिक दबाव और खर्चों की चिंता रहेगी।

करियर – फाइनेंस, लॉजिस्टिक्स या प्रोजेक्ट मैनेजमेंट से जुडे लोगों पर काम का बोझ बढ सकता है। अतिरिक्त जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। टीम का सहयोग जरूरी रहेगा। लव – रिश्ते में बोझिल माहौल बन सकता है। पार्टनर के साथ मनमुटाव या पुरानी बातों पर बहस हो सकती है। विवाहित जीवन में जिम्मेदारियों का दबाव बढ सकता है, इसलिए संतुलन बनाए रखें। हेल्थ – तनाव का असर शरीर पर पडेगा। मांसपेशियों में जकड़न या दर्द बढ सकता है। आराम, योग और स्ट्रेचिंग से धीरे धीरे सुधार होगा। लकी रंग – पर्पल, लकी नंबर – 1

मकर – ऐस ऑफ स्वॉर्ड्स

परिवार में किसी अहम विषय पर स्पष्टता और निर्णायक रुख सामने आएगा, जिससे कुछ समय के लिए माहौल तीव्र हो सकता है। किसी सदस्य से मतभेद संभव है, लेकिन खुले मन से बातचीत करने पर समाधान निकल आएगा। रिश्तेदारों से अचानक कोई सूचना या खबर मिल सकती है। व्यापारियों को नई रणनीति या मौलिक विचार से लाभ मिल सकता है।

करियर – तकनीकी क्षेत्र, कंसल्टेंसी, मैनेजमेंट या लीडरशिप से जुडे लोगों को निर्णायक फैसले लेने पड सकते हैं। आपकी तर्कशक्ति और स्पष्ट सोच आगे बढ़ने में मदद करेगी। नए प्रोजेक्ट या पहल की शुरुआत संभव है। लव – बातचीत में संयम और स्पष्टता रखें, ताकि अनावश्यक तनाव न बढे। सिंगल लोगों की मुलाकात ऐसे व्यक्ति से हो सकती है, जिसकी सोच और दृष्टि मेल खाती हो। हेल्थ – सिरदर्द, उच्च रक्तचाप या मानसिक दबाव परेशान कर सकता है। संतुलित आहार, नियमित व्यायाम और ध्यान मेडिटेशन से सुधार होगा। लकी रंग – मौव, लकी नंबर – 6

कुंभ – नाइट ऑफ कप्स

परिवार में प्रेम, सौहार्द और खुशियों का माहौल रहेगा। किसी खुशी के अवसर पर अपनों के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। बच्चों के साथ अर्थपूर्ण बातचीत होगी और वे नई चीजें सीखने में रुचि दिखाएंगे। रिश्तेदारों से मुलाकात में पुरानी गलतफहमी सुलझ सकती है। व्यापारियों को योजनाओं से अच्छे परिणाम मिल सकते हैं, बस समय पर निर्णय लेना जरूरी होगा।

करियर – कला, संगीत, लेखन या क्रिएटिव कामों में नई प्रेरणा और उत्साह मिलेगा। किसी नए प्रोजेक्ट या सहयोग का अवसर बन सकता है। लव – रिश्ते में रोमांस और भावनात्मक गहराई रहेगी। विवाहित लोगों में प्रेम, सम्मान और अपनापन बढेगा। पुरानी बात सुलझने की भी संभावना है। हेल्थ – ऊर्जा का स्तर अच्छा रहेगा। फिर भी मानसिक शांति के लिए ध्यान, मेडिटेशन और पर्याप्त आराम लाभकारी रहेगा। लकी रंग – बेज, लकी नंबर – 7

मीन – फाइव ऑफ पेंटकल्स

घर में कोई अप्रत्याशित परिस्थिति बन सकती है, जिससे तनाव और चिंता रहेगी। परिवार के किसी सदस्य को आर्थिक या भावनात्मक सहयोग की जरूरत होगी और आपको आगे बढकर मदद करनी पड सकती है। रिश्तेदारों से अपेक्षित सहयोग कम मिल सकता है, पर निराश न हों। व्यापारियों को कुछ नुकसान या घाटा हो सकता है।

करियर – बैंकिंग, फाइनेंस या प्रशासनिक क्षेत्र से जुडे लोगों को अस्थायी दबाव या रुकावटें झेलनी पड सकती हैं। विलंब या अप्रत्याशित स्थिति कामकाज प्रभावित कर सकती है। धैर्य रखें और ऑप्शनल सॉल्यूशन पर ध्यान दें। लव – पार्टनर से अनबन होने पर दुख और संदेह बढ सकता है। सिंगल लोग पुराने रिश्तों की यादों से परेशान हो सकते हैं। विवाहित लोगों में संवाद की कमी से भावनात्मक दूरी महसूस हो सकती है। हेल्थ – सर्दी, जुकाम, गले में खराश या हल्का बुखार हो सकता है। आराम, गर्म पेय और पोषक आहार से धीरे धीरे सुधार होगा। लकी रंग – चारकोल, लकी नंबर – 8

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *