Vrishchik Weekly Horoscope 2026: ग्रहों के प्रभाव से उतार-चढ़ाव वाला रहेगा सप्ताह, पढ़ें वृश्चि

Vrishchik Weekly Horoscope 2026 (18 to 24 January): जनवरी 2026 महीने का नया सप्ताह 18 से 24 जनवरी वृश्चिक राशि वालों के लिए मिश्रित फलदायक रहेगा. सप्ताह की शुरुआत में आर्थिक दबाव और सहयोग में असंतोष रहेगा. उत्तरार्ध में करियर और कारोबार से जुड़े बड़े निर्णय सकारात्मक बदलाव लाएंगे. प्रेम और परिवार का सहयोग मिलेगा.

पाल बालाजी ज्योतिष संस्थान जयपुर जोधपुर के निदेशक ज्योतिषाचार्य अनीष व्यास से जानते हैं विस्तार से, वृश्चिक राशि के करियर, कारोबार, आर्थिक स्थिति, पारिवारिक व प्रेम जीवन और सेहत आदि के लिए यह सप्ताह कैसा रहेगा. वृश्चिक राशि वाले यहां पढ़ें अपना पूरा साप्ताहिक राशिफल.

वृश्चिक राशि साप्ताहिक राशिफल (Scorpio Weekly Horoscope 2026)

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिश्रित फलदायक रहने वाला है. सप्ताह की शुरुआत में जहां अपने कार्यों को पूरा करने के लिए तमाम चीजों से समझौता करना पड़ सकता है वहीं इस दौरान आपके सिर पर आए कुछ बड़े खर्च आर्थिक असंतुलन का कारण बनेंगे.

इस सप्ताह नौकरीपेशा जातक को अपने काम में किसी भी प्रकार की लापरवाही या आलस्य करने से बचना चाहिए अन्यथा वे अपने बॉस के गुस्से का शिकार हो सकते हैं. सप्ताह की शुरुआत में आप जिन लोगों से सहयोग और समर्थन की अपेक्षा करेंगे, समय पर वे ही लोग आपको ठेंगा दिखा देंगे, जिसके चलते आपका मन थोड़ा खिन्न रहेगा.

सप्ताह के पूर्वार्ध के मुकाबले उत्तरार्ध थोड़ा राहत भरा रहने वाला है. इस दौरान आप अपने करियर और कारोबार से जुड़े कुछ बड़े निर्णय लेते हुए आत्मनिर्भर होने का प्रयास कर सकते हैं. खास बात ये कि बड़े फैसलों से आपके जीवन में बड़ा सकारात्मक बदलाव भी देखने को मिलेगा. इस सप्ताह आपकी किसी प्रिय व्यक्ति से लंबे समय बाद मुलाकात हो सकती है. इस दौरान आपको किसी मांगलिक उत्सव में शामिल होने का अवसर प्राप्त होगा. कठिन समय में लव अथवा लाइफ पार्टनर आपकी ताकत बनेगा.

वृश्चिक राशि के लिए उपाय- हनुमान जी को गुड़-चने का भोग लगाकर चालीसा का पाठ करें.

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *