पिता का सपना, बेटी ने रचा इतिहास! नेशनल शतरंज में टॉप-10 में पहुंची लक्षिता, अब मॉरीशस में दिखेगा दम

Last Updated:

लक्षिता चौधरी ने 17वीं नेशनल स्कूल शतरंज चैंपियनशिप में टॉप-10 में जगह बनाई है. साथ ही एशियाड 2026 मॉरीशस के लिए क्वालिफाई कर रोहतास और बिहार का नाम रोशन किया है. लक्षिता कक्षा छह की छात्रा है. कम उम्र में ही इतनी बड़ी सफलता हासिल कर लक्षिता ने यह साबित कर दिया है कि मेहनत, लगन और प्रतिभा किसी उम्र या संसाधनों की मोहताज नहीं होती.

ख़बरें फटाफट

रोहतसाः रोहतास जिले की होनहार बेटी लक्षिता चौधरी ने शतरंज के क्षेत्र में नया कीर्तिमान स्थापित कर न सिर्फ जिले बल्कि पूरे बिहार का नाम रोशन कर दिया है. लक्षिता ने हाल ही में आयोजित 17वीं नेशनल स्कूल शतरंज चैंपियनशिप में शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए देश के टॉप-10 खिलाड़ियों में अपनी जगह बनाई जो कम उम्र के खिलाड़ियों के लिए एक बड़ी उपलब्धि है.

अंतरराष्ट्रीय मंच पर करेगी भारत का प्रतिनिधित्व
इस ऐतिहासिक सफलता के साथ ही लक्षिता ने मार्च 2026 में मॉरीशस में आयोजित होने वाले एशियाई खेलों (एशियाड) के लिए क्वालिफाई कर लिया है. अब वह अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी जो रोहतास जिले के लिए गर्व की बात है. यह उपलब्धि न केवल उनकी व्यक्तिगत मेहनत का परिणाम है, बल्कि जिले के युवा खिलाड़ियों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बन गई है.

कक्षा 6 की हैं छात्रा
लक्षिता वर्तमान में उत्तराखंड के ऋषिकेश पब्लिक स्कूल में कक्षा 6 की छात्रा हैं. पिता डॉ. संजीव चौधरी और परिवार ने उनकी शिक्षा और खेल के प्रति लगन को प्रोत्साहित किया है. कम उम्र में ही इतनी बड़ी सफलता हासिल कर लक्षिता ने यह साबित कर दिया है कि मेहनत, लगन और प्रतिभा किसी उम्र या संसाधनों की मोहताज नहीं होती. बता दें कि पिता संजीव चौधरी को भी बचपन से चेस में काफी थी लेकिन तत्कालीन परिस्थितियों के कारण वो इसे आगे नहीं बढ़ा सके.

उज्ज्वल भविष्य की लोगों ने की कामना
स्थानीय लोग भी लक्षिता की इस उपलब्धि को लेकर गर्व महसूस कर रहे हैं. शतरंज के खेल में इस तरह की सफलता से जिले के अन्य छात्रों और युवा खिलाड़ियों में भी खेल के प्रति उत्साह और आत्मविश्वास बढ़ा है. स्थानीय लोगों का कहना है कि लक्षिता जैसी प्रतिभाओं को सही मार्गदर्शन और संसाधन मिलें तो वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई नई उपलब्धियां हासिल कर सकती हैं. रोहतास जिले में लक्षिता चौधरी की इस सफलता को उत्सव की तरह मनाया जा रहा है. उनके उज्ज्वल भविष्य और अंतरराष्ट्रीय मंच पर खेलने की तैयारी से जिले की नई पीढ़ी में सपनों को पूरा करने की प्रेरणा बढ़ रही है.

About the Author

Amit ranjan

मैंने अपने 12 वर्षों के करियर में इलेक्ट्रॉनिक, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में काम किया है। मेरा सफर स्टार न्यूज से शुरू हुआ और दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर डिजिटल और लोकल 18 तक पहुंचा। रिपोर्टिंग से ले…और पढ़ें

homebusiness

रचा इतिहास! नेशनल शतरंज में टॉप-10 में पहुंची लक्षिता, अब मॉरीशस में दिखेगा दम

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *