शाजापुर में सांसद खेल महोत्सव 3 घंटे देरी से शुरू: सांसद ने अधिकारियों को फटकारा, खिलाड़ियों को हुई असुविधा – shajapur (MP) News


शाजापुर के उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परिसर में गुरुवार को ‘सांसद खेल महोत्सव’ का शुभारंभ हुआ। यह आयोजन सुबह 9 बजे शुरू होना था, लेकिन सांसद के देर से पहुंचने के कारण दोपहर करीब 12 बजे प्रारंभ हो सका। इस देरी से खिलाड़ियों को असुविधा का सामना करना पड़ा। कार्यक्रम की औपचारिक शुरुआत से पहले छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक नृत्य और देशभक्ति गीतों पर प्रस्तुतियां दीं, जिनकी सराहना की गई। सांसद के पहुंचने पर उन्होंने व्यवस्थाओं में देरी को लेकर संबंधित अधिकारी को फटकार लगाई और समय पर आयोजन शुरू न होने पर नाराजगी व्यक्त की। इसके बाद सांसद ने स्वयं मैदान में पहुंचकर प्रतिभागियों से परिचय प्राप्त किया और खेल प्रतियोगिताओं का शुभारंभ करवाया। मीडिया से बातचीत में सांसद ने कहा कि खेल जीवन में अनुशासन, एकाग्रता और आत्मविश्वास बढ़ाते हैं। खो-खो प्रतियोगिता के दौरान हाई सेकेंडरी मैदान में बच्चियों को खेल से पहले कंकर-पत्थर बीनते हुए देखा गया। इस घटना ने मैदान की तैयारियों पर सवाल खड़े कर दिए। इस अवसर पर विद्यालय स्टाफ, खेल अधिकारी और बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे। .

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *