पफर जैकेट गंदी हो गई? बस ये आसान तरीका अपनाएं और फटाफट साफ करें

Last Updated:

सोचिए, वह पफर जैकेट जो आपको सर्द हवाओं में गर्म रखता है, अगर गंदा हो जाए तो उसकी सफाई के लिए भारी खर्च करना पड़ता है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसी महंगी जैकेट को घर पर ही बिना खर्च किए, आसानी से नया जैसा साफ किया जा सकता है? हां, आज हम आपको वो आसान और कारगर तरीका बताएंगे जिससे आपका जैकेट साफ-सुथरा और मुलायम बनेगा.

सर्दियों में ठंड से बचने के लिए लोग गर्म कपड़े पहनते हैं. स्वेटर, जैकेट और कोट के साथ-साथ आजकल पफर जैकेट भी बहुत लोकप्रिय हो गई हैं. यह न सिर्फ शरीर को ठंडी हवाओं से बचाती हैं, बल्कि अंदर से गर्म भी रखती हैं, जिससे सर्दियों में आराम और सुरक्षा दोनों मिलती हैं.

s

पफर जैकेट मार्केट में महंगे दामों पर बिकती हैं. इसके अलावा, इस्तेमाल के बाद जब यह गंदी हो जाती हैं, तो सफाई के लिए अक्सर ड्राई क्लीनिंग की जरूरत पड़ती है, जो अच्छी खासी लागत बढ़ा देती है. लेकिन आज हम आपको एक ऐसा देसी तरीका बताने जा रहे हैं, जिससे आप अपनी पफर जैकेट की सफाई बिना खर्च किए और बेहद आसानी से कर सकते हैं.

s

पफर जैकेट पर अगर किसी जगह छोटा सा दाग दिख जाए, तो पूरे जैकेट को धोने की जरूरत नहीं. आप केवल उस दाग वाली जगह को साफ करें. इसके लिए हल्का, कलरलेस डिटर्जेंट लें और दो–तीन बूंद उंगलियों पर लेकर दाग पर हल्के हाथ से रगड़ें. इसके बाद कुछ मिनट के लिए छोड़ दें ताकि डिटर्जेंट असर दिखा सके.

Add News18 as
Preferred Source on Google

s

कुछ पफर जैकेट ऐसी भी होती हैं जिन्हें मशीन में धोया जा सकता है, लेकिन इसके लिए सबसे पहले जैकेट के केयर लेबल को ध्यान से पढ़ना बहुत जरूरी है. यदि लेबल पर मशीन वॉश की अनुमति है, तो धोने से पहले जैकेट की सभी जेब खाली कर दें और सभी जिपर बंद कर लें. फिर ठंडे पानी का इस्तेमाल करते हुए मशीन को जेंटल मोड पर चलाएं, ताकि जैकेट सुरक्षित रहे और खराब न हो.

s

पफर जैकेट को मशीन में धोते समय विशेष ध्यान रखें कि जैकेट अकेले ही धोई जाए और मशीन में ज्यादा अन्य कपड़े न डालें. मशीन चालू होने के बाद केवल दो-तीन रिंग (rinse) करके पानी में अच्छी तरह खंगालें, ताकि जैकेट में मौजूद सभी झाग पूरी तरह निकल जाएं.

s

जैकेट की धुलाई के बाद इसे सही तरीके से सुखाना बेहद जरूरी है, ताकि वह फुली हुई और सॉफ्ट बनी रहे. इसके लिए मशीन को लो टेंपरेचर पर ड्राई मोड में सेट करें और दो-तीन बार ड्रायर बॉल के साथ चलाएं, जिससे जैकेट में मौजूद अतिरिक्त पानी बाहर निकल जाए. इसके बाद जैकेट को अच्छे से लटका दें और बीच-बीच में हल्के हाथ से हिलाते रहें ताकि हवा अंदर तक पहुंचे और जैकेट पूरी तरह सूख जाए.

s

सर्दी के मौसम में पफर जैकेट या किसी भी गर्म कपड़े को मशीन में धोने से पहले केयर लेबल जरूर पढ़ें. अगर मशीन वॉश की अनुमति है तो जैकेट को मेश बैग में डालें. धोते समय जेंटल साइकिल और कोल्ड वॉश का ही इस्तेमाल करें. धुलाई के बाद कपड़े को सुरक्षित रूप से सुखाने के लिए लो टेंपरेचर ड्राई मोड या कुछ समय के लिए हवादार जगह पर लटका दें. इस तरीका से आपका कपड़ा सुरक्षित रहेगा और नए जैसा चमकदार बना रहेगा.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homelifestyle

पफर जैकेट गंदी हो गई? बस ये आसान तरीका अपनाएं और फटाफट साफ करें

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *