अमेज़न Great Republic Day Sale 2026 भारत में 16 जनवरी से शुरू होने जा रही है. इस सेल के दौरान चुनिंदा बैंकों के क्रेडिट कार्ड पर 10% का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा. सेल शुरू होने से पहले ही अमेज़न ने स्मार्टफोन, लैपटॉप, टीवी, टैबलेट, कैमरा, TWS ईयरबड्स, वियरेबल्स और स्मार्ट होम डिवाइसेज़ पर मिलने वाले बड़े ऑफर्स का खुलासा कर दिया है.
अमेज़न पहले ही यह कंफर्म कर चुका है कि सेल में iPhone 17 Pro Max, iPhone 17 Pro और iPhone Air पर भी भारी छूट दी जाएगी. अब कंपनी ने लैपटॉप, टैबलेट और स्मार्ट टीवी की सेल प्राइस भी बता दी हैं.
- इस सेल में HP 15 सीरीज़ लैपटॉप (Intel i3 13th Gen, विंडोज़ 11, 12GB RAM, 512GB SSD) को ₹52,721 की जगह सिर्फ ₹37,990 में खरीदा जा सकेगा.
- वहीं गेमिंग यूज़र्स के लिए Asus TUF A15 (Ryzen 7 7445HS, RTX 3050 GPU) की कीमत ₹83,990 से घटकर ₹69,990 रह जाएगी.
- Lenovo Yoga Slim Ultra 5 (14-inch OLED डिस्प्ले) ₹1,13,290 की बजाय ₹79,990 में मिलेगा.
Tabs पर भी डिस्काउंट
टैबलेट सेगमेंट में सैमसंग गैलेक्सी Galaxy Tab S10 Lite ₹41,999 से कम होकर ₹31,999 में उपलब्ध होगा. Lenovo Idea Tab 5G (Stylus के साथ) की कीमत ₹25,000 से घटकर ₹20,999 होगी.
शाओमी पैड 7 नैनो टेक्सचर एडिशन को ₹37,999 की जगह ₹25,999 में और OnePlus Pad Go 2 5G को ₹35,999 से घटाकर ₹29,999 में खरीदा जा सकेगा. ध्यान देने वाली बात यह है कि ये सभी कीमतें बैंक ऑफर्स को शामिल करने के बाद की हैं.
TV पर भी शानदार ऑफर
टीवी सेगमेंट में Samsung स्मार्ट टीवी पर 45% तक और TCL स्मार्ट टीवी पर 55% तक की छूट मिलेगी. 55-इंच टीवी पर 65% तक, 65-इंच टीवी पर कम से कम 45%, 75-इंच टीवी पर 80% तक और 50-इंच टीवी पर न्यूनतम 40% डिस्काउंट मिलेगा.
इसके अलावा, प्रोजेक्टर पर 70% तक, वॉशिंग मशीन पर 55% तक और एयर कंडीशनर पर 60% तक की छूट दी जाएगी, हालांकि अभी मॉडल्स के नाम सामने नहीं आए हैं.
.