नजदीक लग रही है Vivo X200T की लॉन्चिंग, फीचर्स हुए लीक, मिलेगी 6200mAh बैटरी और 90W चार्जिंग

वीवो भारत में जल्द ही अपना एक नया प्रीमियम स्मार्टफोन लॉन्च कर सकता है. हाल ही में सामने आए लीक्स से वीवो X200T को लेकर कई अहम जानकारियां मिली हैं. हालांकि कंपनी ने अभी तक इस फोन को लेकर कोई ऑफिशियल घोषणा नहीं की है, लेकिन लीक रिपोर्ट्स इशारा कर रही हैं कि इसकी लॉन्चिंग ज्यादा दूर नहीं है. सामने आए फीचर्स को देखकर साफ है कि वीवो इस फोन को हाई-एंड सेगमेंट में उतारने की तैयारी कर रहा है.

लीक रिपोर्ट के मुताबिक, वीवो X200T में 6.67 इंच की AMOLED डिस्प्ले दी जा सकती है. यह स्क्रीन 1.5K रेजोलूशन के साथ आएगी और इसमें 120Hz का रिफ्रेश रेट सपोर्ट मिलने की उम्मीद है, जिससे स्क्रॉलिंग और गेमिंग का एक्सपीरिएंस काफी स्मूद रहेगा.

परफॉर्मेंस के लिए इस फोन में MediaTek Dimensity 9400+ प्रोसेसर दिए जाने की बात सामने आई है. यह एक पावरफुल चिपसेट माना जा रहा है, जो हैवी यूज और मल्टीटास्किंग के लिए अच्छा साबित हो सकता है. वीवो X200T को अलग-अलग वेरिएंट्स में पेश किया जा सकता है, जिसमें 16GB तक RAM और ज्यादा स्टोरेज ऑप्शन मिलने की उम्मीद है.

सॉफ्टवेयर की बात करें तो यह फोन Android 16 के साथ लॉन्च हो सकता है. खास बात यह है कि कंपनी वीवो X200T के लिए 5 बड़े Android अपडेट और 7 साल तक के सिक्योरिटी अपडेट देने की प्लानिंग बना रही है, जो इसे लॉन्ग-टर्म यूज के लिए काफी भरोसेमंद बना सकता है.

काफी दमदार बैटरी की उम्मीद
बैटरी के मामले में भी यह फोन दमदार नजर आ रहा है. लीक रिपोर्ट्स के मुताबिक, वीवो X200T में 6,200mAh की बड़ी बैटरी दी जा सकती है. चार्जिंग के लिए इसमें 90W फास्ट वायर्ड चार्जिंग और 40W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट मिलने की उम्मीद है.

कैमरा सेक्शन में फोन ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ आ सकता है. इसमें 50MP का Sony LYT-702 मेन कैमरा, 50MP का Samsung JN1 अल्ट्रा-वाइड लेंस और 50MP का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा शामिल हो सकता है. सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 32MP का फ्रंट कैमरा मिलने की उम्मीद है.

इसके अलावा, वीवो X200T में अल्ट्रासोनिक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, IP68 और IP69 रेटिंग, Wi-Fi 7, Bluetooth 5.4, eSIM सपोर्ट और बेहतर हीट मैनेजमेंट के लिए वेपर चेंबर कूलिंग सिस्टम जैसे प्रीमियम फीचर्स भी मिल सकते हैं.

वीवो X200T की संभावित कीमत और लॉन्च
रिपोर्ट्स के मुताबिक, वीवो X200T की भारत में कीमत 50,000 से 55,000 रुपये के बीच हो सकती है. यह फोन ब्लैक और पर्पल कलर ऑप्शन में लॉन्च हो सकता है. कुछ लीक्स में यह भी कहा जा रहा है कि यह डिवाइस किसी मौजूदा वीवो मॉडल का रीब्रांडेड वर्जन हो सकता है, जिसमें थोड़े बहुत हार्डवेयर बदलाव किए गए हों.

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *