महंगे शैंपू भूल छोड़े! डैंड्रफ से परेशान हैं? अपनाएं ये घरेलू नुस्खे, सिर्फ 7 दिन में सिर से गायब होगा रूसी

Last Updated:

Hair Dandruff Tips: डैंड्रफ की समस्या आजकल आम हो गई है, जो खुजली और बालों के झड़ने का कारण बन सकती है. अगर आप भी रूसी से परेशान हैं तो कुछ आसान घरेलू उपाय अपनाकर राहत पा सकते हैं. नारियल तेल, नींबू, एलोवेरा और दही जैसे प्राकृतिक तत्व स्कैल्प को पोषण देते हैं और फंगल संक्रमण को कम करते हैं. नियमित रूप से इन उपायों को अपनाने से एक सप्ताह में डैंड्रफ की समस्या में स्पष्ट सुधार देखा जा सकता है.

सीकर. आज के समय में डैंड्रफ एक आम लेकिन बेहद परेशान करने वाली समस्या बन चुकी है. खासकर महिलाएं इस समस्या से अधिक जूझती हैं. डैंड्रफ होने पर स्कैल्प पर सफेद रंग की पपड़ी जमने लगती है, जिससे सिर में तेज खुजली होती है. लगातार खुजली करने से सिर में छोटे-छोटे घाव बन सकते हैं और बालों की जड़ें कमजोर होकर बाल झड़ने लगते हैं.

बालों की देखभाल

बदलती जीवनशैली, गलत खानपान, तनाव और केमिकल युक्त हेयर प्रोडक्ट्स इस समस्या को और बढ़ा देते हैं. हालांकि, कुछ सही आदतों और घरेलू उपायों को अपनाकर डैंड्रफ की समस्या से काफी हद तक छुटकारा पाया जा सकता है. आज की हमारी स्पेशल खबर हम आपको इसी समस्या का घरेलू उपयोग से समाधान बताने वाले हैं. आइए जानते हैं डैंड्रफ को दूर करने के असरदार उपाय जो डैंड्रफ से राहत देंगे.

बालों की देखभाल

ब्यूटी एक्सपर्ट सरिता कुमावत ने बताया कि डैंड्रफ की समस्या में रोजाना बालों में कंघी करना बहुत जरूरी है. इससे स्कैल्प में जमा डेड स्किन निकलती है और बालों की जड़ों से प्राकृतिक तेल समान रूप से फैलता है. साथ ही, नियमित कंघी करने से रक्त संचार बेहतर होता है, जिससे बालों की ग्रोथ भी बढ़ती है. इसके अलावा डैंड्रफ में हमेशा अच्छी क्वालिटी के एंटी-डैंड्रफ शैंपू का ही इस्तेमाल करें. ऐसे शैंपू चुनें जिनमें जिंक पाइरिथियन मौजूद हो, क्योंकि यह फंगल इंफेक्शन को कम करता है और डैंड्रफ हटाने में कारगर साबित होता है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

बालों की देखभाल

उन्होंने बताया कि एलोवेरा में एंटी-फंगल और एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं. ताजा एलोवेरा का रस निकालकर स्कैल्प में अच्छी तरह मसाज करें और लगभग 1 घंटे बाद ठंडे पानी से बाल धो लें. नियमित रूप से ऐसा करने से डैंड्रफ, खुजली और जलन में राहत मिलती है. वही, नारियल तेल में कपूर का इस्तेमाल आप कर सकते हैं. इसके लिए इन दिनों को मिलाकर रख लें. नहाने से आधा घंटा पहले इस तेल से बालों और स्कैल्प की मसाज करें. यह मिश्रण स्कैल्प को पोषण देता है और फंगल इंफेक्शन को कम करता है. नियमित उपयोग से डैंड्रफ की समस्या धीरे-धीरे खत्म होने लगती है.

बालों की देखभाल

अगर डैंड्रफ ज्यादा है तो हफ्ते में 2 से 3 बार अच्छी क्वालिटी के एंटी-डैंड्रफ शैंपू से बाल धोएं. इससे स्कैल्प साफ रहता है और डैंड्रफ काफी हद तक कम हो जाता है. ध्यान रखें कि बहुत ज्यादा शैंपू करने से बाल रूखे भी हो सकते हैं. ब्यूटी एक्सपर्ट सरिता कुमावत ने बताया कि आप इसके लिए बेसन का भी उपयोग कर सकते. इसके लिए एक गिलास पानी में चार बड़े चम्मच बेसन मिलाकर गाढ़ा पेस्ट बना लें. इस पेस्ट को स्कैल्प और बालों में लगाकर 1 घंटे के लिए छोड़ दें. बाद में बालों को साफ पानी से धो लें. बेसन स्कैल्प की गंदगी हटाने में मदद करता है और डैंड्रफ को कम करता है.

बालों की देखभाल

ब्यूटी एक्सपर्ट सरिता कुमावत ने बताया कि डैंड्रफ की समस्या भले ही आम हो, लेकिन इसे नजरअंदाज करना सही नहीं है. अच्छी हेयर हाइजीन और घरेलू उपायों को अपनाकर इस समस्या से आसानी से छुटकारा पाया जा सकता है. नियमित देखभाल से आपके बाल स्वस्थ, मजबूत और डैंड्रफ-फ्री रह सकते हैं.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homelifestyle

डैंड्रफ से परेशान हैं? अपनाएं ये घरेलू नुस्खे,सिर्फ 7 दिन में सिर से गायब होगा

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *