सतना में दबंगई की हद… DJ धीमा करने को कहा तो महिलाओं को सड़क पर बाल पकड़कर घसीटा, पुलिस ने नहीं लिखी रिपोर्ट

जिला के रामपुर बाघेलान थाना अंतर्गत ग्राम देवमऊ दलदल (बाबूपुर टोला) में दबंगों द्वारा महिलाओं के साथ मारपीट और गाली-गलौज का गंभीर मामला सामने आया है। …और पढ़ें

Publish Date: Sun, 11 Jan 2026 09:17:09 PM (IST)Updated Date: Sun, 11 Jan 2026 09:17:09 PM (IST)

सतना में दबंगई की हद

HighLights

  1. डीजे विवाद में महिलाओं को बाल पकड़कर घसीटा, पत्थरों से किया हमला
  2. रामपुर बाघेलान थाना पुलिस पर रिपोर्ट दर्ज न करने का गंभीर आरोप
  3. गंभीर रूप से घायल महिला जिला अस्पताल में भर्ती, एसपी से न्याय की मांग

नईदुनिया प्रतिनिधि, सतना। जिला के रामपुर बाघेलान थाना अंतर्गत ग्राम देवमऊ दलदल (बाबूपुर टोला) में दबंगों द्वारा महिलाओं के साथ मारपीट और गाली-गलौज का गंभीर मामला सामने आया है। पीड़ित महिलाओं ने थाना पुलिस पर रिपोर्ट दर्ज न करने का आरोप लगाते हुए पुलिस अधीक्षक सतना से शिकायत की है।

डीजे धीमा करने को लेकर विवाद और हमला

पीड़िता संध्या सिंह, गुडिया सिंह एवं संगीता सिंह ने एसपी को दिए आवेदन में बताया कि दिनांक 5 जनवरी 2026 को दोपहर करीब 3:30 बजे गांव के ही कुछ लोग घर के सामने तेज आवाज में डीजे बजाते हुए पत्थर उठाकर चबूतरा बना रहे थे। जब महिलाओं ने डीजे धीमा करने और पत्थर उठाने से मना किया, तो आरोपी गाली-गलौज पर उतर आए।

महिलाओं के साथ बर्बरता और गंभीर चोटें

शिकायती पत्र में आरोप है कि शिवेन्द्र सिंह ने संध्या सिंह के बाल पकड़कर जमीन पर पटक दिया और पत्थर से हमला किया, वहीं लक्ष्मण मिश्रा ने संगीता सिंह की कलाई पर छन्ने से वार किया। अशोक तिवारी ने गुडिया सिंह के पैर पर पत्थर से हमला किया। अन्य आरोपियों ने भी लाठी-डंडों और लात-घूंसे से मारपीट की। शोर सुनकर ग्रामीणों ने बीच-बचाव किया, नहीं तो आरोपियों द्वारा जान से मारने की नीयत थी।

पुलिस पर सुनवाई न करने का गंभीर आरोप

पीड़ित महिलाओं का आरोप है कि जब वे रिपोर्ट दर्ज कराने थाना रामपुर बाघेलान पहुंचीं तो पुलिस ने दबंगों के प्रभाव में आकर रिपोर्ट नहीं लिखी और उन्हें डांटकर भगा दिया। मजबूर होकर उन्होंने पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई है। पीड़ितों का कहना है कि आरोपियों ने जाते-जाते जान से मारने की धमकी भी दी।

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *