Last Updated:
What To Eat For Weight Loss: वेट लॉस के लिए सही खानपान का चुनाव बहुत जरूरी है. यदि आप शरीर में जमी चर्बी से छुटकारा पाना चाहते हैं, तो मछली से लेकर पनीर तक ये 6 फूड्स आपकी जर्नी को आसान बना सकते हैं.
वेट लॉस के लिए सिर्फ एक्सरसाइज करना काफी नहीं है.अपने खानपान पर कंट्रोल रखना भी जरूरी है. यदि आप ऐसे फूड्स को डाइट में शामिल नहीं करते हैं, जो मेटाबॉलिज्म को बढ़ाने और भूख कंट्रोल करने में मदद करते हैं तो आपके लिए मोटापे से पीछा छुड़ाना मुश्किल हो सकता है.

प्रोटीन वाले फूड्स इसमें अहम भूमिका निभाते हैं. इन्हें खाने से पेट भरा रहता है और ब्लड शुगर भी कंट्रोल रहता है. ऐसे में बार-बार खाने की इच्छा महसूस नहीं होती है, जो कि मोटापे एक बड़ा कारण है.

अंडा- अंडे वजन घटाने वालों के लिए एक फायदेमंद फूड है. इसमें अच्छी मात्रा में प्रोटीन होता है, जिससे ये धीरे पचता है और घंटों तक भूख नहीं लगती. यही कारण है कि अंडे वाला नाश्ता ब्रेड या सीरियल से ज्यादा पेट भरने वाला होता है. ऐसे में दिन की शुरुआत प्रोटीन से करने की सलाह दी जाती है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

पनीर- पनीर भी प्रोटीन का एक अच्छा सोर्स है. इसका सेवन भी भूख को कंट्रोल करता है. थोड़ी मात्रा में हल्का भुना हुआ या सब्जियों के साथ पनीर को आप अपने डाइट में शामिल कर सकते हैं. ध्यान रखें तला हुआ पनीर वजन घटाने में रुकावट बन सकता है.

दही- दही में भी प्रोटीन होता है और यह पाचन को बेहतर बनाता है. खासकर यह उन लोगों के लिए फायदेमंद है, जिन्हें खाने के बाद ब्लोटिंग या डाइजेशन इश्यू होता है.

दाल- दाल में प्रोटीन और फाइबर दोनों होते हैं. यह पेट भरा रखती है और बाद में ज्यादा खाने से बचाती है. दाल को सब्जियों और सीमित मात्रा में चावल या रोटी के साथ ले सकते हैं. जब भोजन में प्रोटीन और फाइबर ज्यादा होते हैं, तो क्रेविंग अपने आप कम हो जाती है.

चिकन- जो लोग नॉन-वेज खाते हैं, उनके लिए चिकन अच्छा विकल्प है. यह मांसपेशियों को बनाए रखता है और फैट घटाने में मदद करता है. ग्रिल्ड या हल्का पकाया हुआ चिकन बेहतर है. ज्यादा तेल या हैवी ग्रेवी से नुकसान हो सकता है.

मछली- मछली वेट लॉस के लिए एक बेहतरीन विकल्प है. इसमें प्रोटीन के साथ हेल्दी फैट होते हैं, जो भूख और हार्मोन दोनों के संतुलन में मदद करते हैं.