Pista Ke fayde: त्वचा और दिल के लिए बेहद फायदेमंद है ये ड्राई फ्रूट, रेगुलर खाने से होंगे ये 6 जबरदस्त फायदे

Last Updated:

Pista Health Benefits: ड्राई फ्रूट्स में काजू बादाम, किशमिश के बाद लोग पिस्ता भी खूब खाना पसंद करते हैं. पिस्ता खाने से सेहत को कई तरह के लाभ होते हैं. पोषक तत्वों की बात करें तो पिस्ता में फाइबर, हेल्दी फैट जैसे मोनोअनसैचुरेटेड और पॉलीअनसैचुरेटेड फैट्स, मैंगनीज, प्रोटीन, पोटैशियम, एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन बी6, ई आदि मौजूद होते हैं. पिस्ता खाने से स्किन को काफी फायदा होता है. यह ड्राई स्किन सही करके त्वचा में निखार लाता है. जानिए यहां पिस्ता खाने के अन्य फायदे…

काफी लोगों की स्किन सर्दियों में रूखी और बेजान हो जाती है. कई तरह के क्रीम, लोशन अप्लाई करने से भी आपको लाभ नहीं हो रहा है तो आप उन स्किन केयर प्रोडक्ट्स का यूज करें, जिसमें पिस्ता (pistachio) शामिल हो. पिस्ता खाने से भी स्किन की ड्राइनेस कम होती है. त्वचा में नई जान, चमक, निखार आता है.

भारत सरकार के आयुष मंत्रालय के अनुसार, पिस्ता में इतने फायदे होते हैं कि इसे डाइट में हर किसी को शामिल करना चाहिए. पिस्ता न सिर्फ स्वाद में लाजवाब है, बल्कि यह त्वचा और पूरे शरीर के लिए एक प्राकृतिक खजाना भी है. विशेषज्ञों के अनुसार, पिस्ता में भरपूर मात्रा में विटामिन-ई मौजूद होता है. यह विटामिन त्वचा को गहराई से पोषण देता है, नमी बनाए रखता है. रूखेपन को दूर करता है. इसमें मौजूद पावरफुल एंटीऑक्सीडेंट फ्री रेडिकल्स से लड़ते हैं, जिससे झुर्रियां, फाइन लाइन्स, असमय बूढ़ा दिखने की समस्या काफी हद तक कम हो सकती है.

जब आप इसका रेगुलर सेवन करते हैं तो स्किन सॉफ्ट, चमकदार और जवां लंबी उम्र तक बनी रह सकती है. पिस्ता के फायदे सिर्फ त्वचा तक सीमित नहीं हैं. यह बालों के लिए भी बहुत लाभकारी है. इसमें मौजूद बायोटिन और प्रोटीन बालों का झड़ना कम कर सकते हैं. बालों को जड़ से मजबूती मिलती है. बाल चमकदार बनते हैं.

Add News18 as
Preferred Source on Google

यदि आपका वजन अधिक है तो आप पिस्ता खाएं. इसमें भरपूर फाइबर होता है, जो भूख को कंट्रोल करता है. जब पेट भरे होने का अहसास होगा तो आप कभी भी उल्टा-सीधा खाने से बचे रह सकते हैं, जो वजन संतुलित रखने में सहायक है.

त्वचा के अलावा, इस छोटे से पिस्ते में मौजूद पोटैशियम ब्लड प्रेशर को नॉर्मल बनाए रखने की क्षमता रखता है, जिससे दिल भी हेल्दी रहता है. हेल्दी फैट होने के कारण कोलेस्ट्रॉल का लेवल हाई नहीं होता है. पिस्ता कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल में रखता है. इससे दिल अपना कार्य सही तरीके से करता रहता है. आप हर दिन 5-6 पिस्ता खाकर हार्ट डिजीज के जोखिम को कम कर सकते हैं.

pistachios benefits

पिस्ता में जिंक और विटामिन बी6 की मात्रा भी काफी अधिक होती है. ये इम्यूनिटी को मजबूत बनाते हैं. आंखों की सेहत के लिए भी पिस्ता हेल्दी माना गया है. इसमें ल्यूटिन और जियाजैंथिन जैसे तत्व पाए जाते हैं, जो आंखों की रोशनी को लंबी उम्र तक सही बनाए रखने में कारगर है.

pistachios benefits

पिस्ता खाने का सही तरीका- एक्सपर्ट के अनुसार, भुने हुए पिस्ते को आप सुबह खाली पेट या नाश्ते में दूध के साथ खा सकते हैं. आप इसे सलाद, दही, स्मूदी में भी मिलाकर खा सकते हैं. स्नैक में मिलाकर भी पिस्ता खाना बेस्ट आइडिया है. यदि आपको कोई एलर्जी, किडनी संबंधित समस्या है तो पिस्ता खाने से परहेज करें. गलती से खा लिया है और कोई समस्या महसूस हो रही है तो डॉक्टर से सलाह जरूर लें.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homelifestyle

Right way to eat pistachios: पिस्ता खाने के फायदे और सेवन का सही तरीका

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *