भोपाल लिट्रेचर फेस्ट का समापन आज: डायवर्ट रहेंगी शहर की कई सड़कें ; जानिए शहर में आज कहां- क्या खास – Bhopal News

आपको हम बता रहे हैं, भोपाल शहर में आज कहां-क्या हो रहा है। यहां हर वो जानकारी होगी, जो आपके काम आएगी। संगीत-संस्कृति, आर्ट, ड्रामा के इवेंट से लेकर मौसम, सिटी ट्रैफिक, बिजली-पानी की सप्लाई से जुड़ा हर अपडेट मिलेगा।

.

सुविधाएं जो सीधे आपसे जुड़ी हैं

भोपाल की कई सड़कें आज रहेंगी डायवर्ट

  • 11 जनवरी 2026, रविवार को दोपहर 10 बजे से शाम 4 बजे तक झीलों की नगरी भोपाल में दो बड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। ‘‘कृषि कल्याण वर्ष’’ के शुभारंभ के अवसर पर दोनों कार्यक्रमों में मुख्यमंत्री शामिल होंगे। पहला कार्यक्रम आरटीओ कार्यालय तिराहा, कोकता बायपास पर आयोजित किया जाएगा। भोपाल से 601, विदिशा से 250 और रायसेन से 250 ट्रैक्टर रैली में शामिल होंगे।पढ़ें पूरी खबर

आर्ट/कल्चर/एग्जीबिशन/ सभा

बीएलएफ

  • भारत भवन में चल रहे भोपाल लिटरेचर एंड आर्ट फेस्टिवल 2026 का समापन दिवस 11 जनवरी, रविवार को विविध और गंभीर विषयों पर केंद्रित रहेगा। अंतिम दिन संविधान, संस्कृति, इतिहास, पर्यावरण, वैश्विक राजनीति, सिनेमा और साहित्य से जुड़े सत्रों के साथ सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी होंगी।

शलाका चित्र प्रदर्शनी

  • जनजातीय संग्रहालय में प्रदर्शनी लगेगी।
  • दोपहर 12 बजे से प्रदर्शनी की शुरुआत होगी।

जैन कार्निवाल

  • जैन शिरोज़ भोपाल आज से CARNIVAL 3.0 का आयोजन कर रहा है। दो दिवसीय उत्सव में पारंपरिक और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ जैन फूड, खेल, टैलेंट हंट और फैशन शो शामिल होंगे। महिला सशक्तिकरण पर विशेष फोकस, स्टॉल्स और उद्यमिता के अवसर होंगे। यह आयोजन चंद्रप्रभु श्वेतांबर जैन मंदिर, भेल में होगा, यहां आप सुबह 11 बजे शामिल हो सकते हैं।
कैंपस/जॉब

आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका के 4767 पदों पर भर्ती

  • एमपी ऑनलाइन के जरिए ऑनलाइन आवेदन स्वीकार होंगे, 10 जनवरी अंतिम तारीख।
  • ये भर्तियां अस्थायी, मानदेय आधारित एवं मानसेवी होंगी।
  • विभिन्न जिलों की बाल विकास परियोजनाओं में आवेदन बुलाए गए हैं।
  • इसके पहले विभाग ने 6 माह पहले 19500 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू की थी।
  • यह भर्ती प्रक्रिया वर्ष 2025 (फेज-2) के अंतर्गत की जा रही है।
  • पात्र महिलाएं MP Online के ‘चयन पोर्टल’ से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगी।

MP में 474 पदों पर सीधी-भर्ती, फॉर्म भरें

  • मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) ने मेडिकल कॉलेजों, स्वास्थ्य संस्थानों, निगमों और विभागीय कार्यालयों में 474 पदों पर सीधी भर्ती की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
  • आवेदन 24 दिसंबर 2025 से शुरू हो गए हैं। आखिरी तारीख 7 जनवरी 2026 है, जबकि आवेदन में संशोधन 12 जनवरी 2026 तक किया जा सकेगा।

बी. फार्मेसी का शैक्षणिक शेड्यूल तय

  • भोपाल राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (आरजीपीवी) ने डी. फार्मेसी के बाद अब बी. फार्मेसी डिग्री कार्यक्रम के लिए शैक्षणिक सत्र 2025-26 का अकादमिक कैलेंडर जारी कर दिया है।
  • प्रथम और तृतीय सेमेस्टर की अवधि अगस्त 2025 से जनवरी 2026 तक निर्धारित की गई है।

हाईस्कूल-हायर सेकेंडरी परीक्षा के लिए विषय संशोधन की अंतिम तारीख बढ़ी

  • शिक्षण सत्र 2025-26 में आयोजित होने वाली हाईस्कूल एवं हायर सेकेंडरी परीक्षाओं के लिए ऑनलाइन प्रविष्टि के दौरान विषयों में हुई त्रुटियों को सुधारने के लिए बोर्ड ने छात्रों को एक और मौका दिया है। पहले यह सुविधा 21 दिसंबर 2025 तक ₹500 प्रति विषय अर्थदंड के साथ उपलब्ध कराई गई थी। अब छात्रहित को ध्यान में रखते हुए विषयों में ऑनलाइन त्रुटि सुधार की अंतिम तिथि बढ़ाकर 10 जनवरी 2026 कर दी गई है। इस अवधि में विद्यार्थी ऑनलाइन माध्यम से अपने विषयों में आवश्यक संशोधन कर सकेंगे।

काम की जरूरी लिंक्स

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *