Last Updated:
Black Tomato Benefits: काले टमाटर का स्वाद हल्का नमकीन और स्मोकी-स्वीट होता है. इसमें लाल टमाटर के मुकाबले ज्यादा एन्थोसाइनिन और एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं, जो शरीर के लिए बेहद फायदेमंद माने जाते हैं. जानें काला टमाटर को क्यों सुपरफूड कहते हैं…
लाल टमाटर का इस्तेमाल पूरी दुनिया में होता है, जो खाने के स्वाद को कई गुना बढ़ा देता है. लेकिन, अब कई किसान काले टमाटर की खेती करते हैं. एक ऐसे ही किसान किसान अनिल वर्मा एमपी के बैतूल में हैं, जिन्होंने लाल नहीं काले टमाटर की खेती की है. काले टमाटर की कीमत भी लाल टमाटर से कई गुना ज्यादा है. लेकिन, क्या आपको पता है कि सेहत के लिहाज से काला टमाटर कितना फायदेमंद है? कैंसर से लेकर डायबिटीज तक के बचाव में इसे कारगर माना गया है.

लाल टमाटर का स्वाद खट्टा होता है, लेकिन काले टमाटर का स्वाद इससे बिल्कुल अलग है. काले टमाटर का स्वाद हल्का नमकीन और स्मोकी-स्वीट होता है. इसमें लाल टमाटर के मुकाबले ज्यादा एन्थोसाइनिन और एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं, जो शरीर के लिए बेहद फायदेमंद माने जाते हैं. ऐसे में इसे सुपर फूड भी कहा जाता है.

काला टमाटर इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने में मदद करता है. ये दिल और दिमाग को मजबूत करता है. एन्थोसाइनिन और एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो हार्ट अटैक के खतरे को कम कर देता है. इसके अलावा ब्लड प्रेशर को भी कंट्रोल करता है. वहीं, यह शुगर लेवल को कंट्रोल करता है, जिससे डायबिटीज को रोकने में मदद करता है.
Add News18 as
Preferred Source on Google

इसकी खेती करने वाले किसान किसान अनिल वर्मा ने बताया कि उन्होंने इसके बीज अमेरिका से मंगाए और यूट्यूब से देखकर खेती सीखी. फायदे के बारे में कहा, काले टमाटर में एंटीऑक्सीडेंट और फेनोलिक कंपाउंड होते हैं, जो कैंसर की कोशिकाओं को बढ़ने से रोकता है. ऐसे में ब्लैक टोमेटो को एंटी कैंसर माना जाता है.

काले टमाटर त्वचा और आंखों के लिए फायदेमंद है. वहीं, वजन घटाने में मदद करता है. दरअसल, इसमें विटामिन ए और सी पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है, जो आंखों के लिए फायदेमंद है. वहीं, कम कैलोरी होने और फाइबर मात्रा के कारण भूख को कंट्रोल करने में मदद करता है. स्किन की चमक बढ़ाने और झुर्रियों को कम करने में मदद करता है.

किसान अनिल वर्मा के अनुसार, काले टमाटर किसी बाजार में नहीं मिलते. इन्हें ऑनलाइन ही खरीदा जा सकता है. इसकी कीमत 1000 रुपये किलो के आसपास होती है. काले टमाटर में मूत्रवर्धक गुण होते हैं, जो बॉडी को डिटॉक्स करने में मदद करता है. यानी की आप शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करता है.

ब्लैक टोमेटो में कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं. ऐसे में ब्लैक टोमेटो को सुपर फूड की कैटेगरी में रखा गया है. इसमें विटामिन ए, सी, के तो पाया ही जाता है. साथ ही इसमें फाइबर पाए जाते हैं, जो पाचन शक्ति को मजबूत बनाता है. इसके अलावा आयरन और पोटेशियम जैसे खनिज पाए जाते हैं, जो हमारे शरीर के लिए फायदेमंद है.
.