झड़ने की टेंशन खत्म! शैम्पू में मिला लें घर की ये 5 चीजें, पहली धुलाई में ही बाल हो जाएंगे रेशमी चमकदार

Last Updated:

Hair Care Tips: अगर आप बिना महंगे प्रोडक्ट्स के बालों को खूबसूरत और हेल्दी बनाना चाहते हैं, तो शैम्पू में कुछ घरेलू चीजें मिलाकर इस्तेमाल कर सकते हैं. एलोवेरा जेल, विटामिन ई कैप्सूल, नारियल तेल, शहद और गुलाब जल बालों को पोषण देते हैं. ये तत्व बालों की नमी बनाए रखते हैं, झड़ना कम करते हैं और उन्हें मुलायम व चमकदार बनाते हैं. नियमित इस्तेमाल से बाल मजबूत और स्वस्थ दिखते हैं.

भीलवाड़ा: आजकल हर कोई व्यक्ति अपनी ड्यूटी से ज्यादा अपने बालों पर ध्यान देता है और एक तरह से यह है खूबसूरती में चार चांद लगाने में एक महत्वपूर्ण भूमिका भी निभाते हैं. ऐसे में भागदौड़ भरी जिंदगी, प्रदूषण, गलत खानपान और केमिकल युक्त हेयर प्रोडक्ट्स के कारण बालों की सेहत पर बुरा असर पड़ रहा है. कम उम्र में ही बालों का झड़ना, रूखापन, डैंड्रफ और समय से पहले सफेद होना आम समस्या बन गई है. ऐसे में लोग महंगे शैम्पू और ट्रीटमेंट की ओर भागते हैं, लेकिन कई बार इसका असर उल्टा भी पड़ता है. अगर शैम्पू में घर पर उपलब्ध कुछ प्राकृतिक चीजें मिलाकर इस्तेमाल की जाएं तो बालों की खूबसूरती और मजबूती दोनों बढ़ाई जा सकती हैं. ये घरेलू उपाय न केवल सस्ते हैं, बल्कि लंबे समय तक असरदार भी माने जाते हैं.

bhilwara

शैम्पू में मिलाने के लिए पहली घरेलू चीज है एलोवेरा जेल हैं. एलोवेरा बालों को नमी प्रदान करता है और स्कैल्प को ठंडक देता है. एक कटोरी शैम्पू में एक चम्मच ताजा एलोवेरा जेल मिलाकर बाल धोने से रूखे और बेजान बालों में जान आ जाती है. इससे डैंड्रफ की समस्या भी कम होती है और बालों की जड़ें मजबूत बनती हैं. एलोवेरा में मौजूद विटामिन ए, सी और ई बालों की ग्रोथ को बढ़ाने में मदद करते हैं. नियमित उपयोग से बाल मुलायम, चमकदार और आसानी से सुलझने लगते हैं.

bhilwara

शैम्पू में कुछ बूंदें नारियल तेल की मिलाने से बालों को प्राकृतिक पोषण मिलता है. नारियल तेल बालों की जड़ों तक पहुंचकर उन्हें मजबूती देता है और दोमुंहे बालों की समस्या को कम करता है. इसके अलावा यह बालों में नमी बनाए रखता है, जिससे बाल टूटने से बचते हैं. खासतौर पर जिन लोगों के बाल बहुत ज्यादा ड्राई रहते हैं, उनके लिए यह उपाय बेहद कारगर माना जाता है. सप्ताह में दो बार इस मिश्रण का उपयोग करने से बालों की सेहत में साफ फर्क नजर आता है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

bhilwara

दही में प्रोटीन और प्रोबायोटिक्स भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, जो बालों के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं. शैम्पू में एक चम्मच ताजा दही मिलाकर बाल धोने से स्कैल्प साफ होती है और डैंड्रफ की समस्या कम होती है। दही बालों को प्राकृतिक कंडीशनिंग देता है, जिससे बाल सॉफ्ट और सिल्की बनते हैं. साथ ही यह बालों की ग्रोथ को भी सपोर्ट करता है. गर्मियों के मौसम में दही मिला शैम्पू बालों को ठंडक देने और चिपचिपाहट से बचाने में मदद करता है.

bhilwara

शहद एक नेचुरल मॉइश्चराइजर है, जो बालों में नमी लॉक करने का काम करता है. शैम्पू में आधा चम्मच शहद मिलाकर इस्तेमाल करने से बालों की चमक बढ़ती है और रूखापन दूर होता है। शहद में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट स्कैल्प को स्वस्थ रखते हैं और बालों को टूटने से बचाते हैं. इसके नियमित उपयोग से बाल मजबूत होते हैं और उनमें नेचुरल शाइन आती है. खासतौर पर केमिकल ट्रीटमेंट से खराब हुए बालों के लिए यह उपाय काफी लाभदायक माना जाता है.

bhilwara

शैम्पू में कुछ बूंदें नींबू रस की मिलाने से स्कैल्प की गंदगी और अतिरिक्त तेल साफ होता है. यह डैंड्रफ को कम करने में मदद करता है और बालों को फ्रेश महसूस कराता है. हालांकि, नींबू का उपयोग सीमित मात्रा में ही करना चाहिए, ताकि स्कैल्प पर जलन न हो. कुल मिलाकर, एलोवेरा, नारियल तेल, दही, शहद और नींबू जैसी घरेलू चीजें शैम्पू में मिलाकर इस्तेमाल करने से बाल प्राकृतिक रूप से हेल्दी, मजबूत और खूबसूरत बनाए जा सकते हैं.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homelifestyle

रूखे बालों से परेशान? शैम्पू में मिलाएं ये 5 चीजें और देखें कमाल का असर

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *